scorecardresearch
 

Plastic Bucket Cleaning Tips: प्लास्टिक की बाल्टी पर जम गई है सफेद-पीली पपड़ी? साबुन नहीं, इन 3 चीजों से करें सफाई; बिना घिसे चमक उठेगी

Plastic Bucket Cleaning Tips: बाथरूम की प्लास्टिक बाल्टी और मग्गे पर खारे पानी से जमी सफेद-पीली पपड़ी अब आसानी से साफ होगी. बिना घंटों मेहनत किए सिरका, बेकिंग सोडा, नींबू और साइट्रिक एसिड की मदद से जिद्दी मिनरल स्टेन हटाए जा सकते हैं. आज हम आपको इन्हें साफ करने और पुरानी बाल्टी को नया जैसा चमकाने के आसान हैक्स बताने वाले हैं.

Advertisement
X
प्लास्टिक की बाल्टी पर जमी जिद्दी गंदगी हटाने के लिए नींबू-नमक काम आ सकता है. (Photo: ITG)
प्लास्टिक की बाल्टी पर जमी जिद्दी गंदगी हटाने के लिए नींबू-नमक काम आ सकता है. (Photo: ITG)

Plastic Bucket Cleaning Tips: बाथरूम में रखी प्लास्टिक की बाल्टी और मग्गे को लोग रोजाना इस्तेमाल करते हैं. जब ये नए-नए बाजार से लाए जाते हैं, तो साफ-सुथरे और चमकदार होते हैं, लेकिन कुछ समय बाद इन पर सफेद या पीले रंग की पपड़ी जमने लगती है. शुरुआत में ये दाग हल्के दिखाई देते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इतने जिद्दी हो जाते हैं कि साबुन या डिटर्जेंट से बार-बार रगड़ने पर भी आसानी से साफ नहीं होते. ये देखने में बहुत ही गंदे लगते हैं. ऐसे में इन्हें चमकाने के लिए कई बार लोग इन्हें खूब रगड़-रगड़कर साफ करते हैं. हालांकि, घंटों मेहनत करने के बाद भी बाल्टी पहले जैसी चमकदार नजर नहीं आती.

दरअसल, इसकी बड़ी वजह पानी में मौजूद मिनरल्स होते हैं. खारे पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो बाल्टी-मग्गे पर जम जाते हैं. जब पानी बाल्टी की सतह पर सूखता है, तो ये मिनरल्स वहीं जम जाते हैं और धीरे-धीरे सफेद या पीली परत बना देते हैं. समय के साथ ये परत और मोटी होती जाती है. अगर आपकी बाल्टी या मग पर भी ऐसी पपड़ी जम गई है, तो उसे साफ करने के लिए घंटों रगड़ने या बार-बार डिटर्जेंट इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है. घर में रखी कुछ चीजों की मदद से इन जिद्दी दागों को साफ किया जा सकता है. चलिए जानते हैं कैसे आप पुरानी बाल्टी को फिर से नए जैसा चमका सकते हैं.

1. सिरका और बेकिंग सोडा से ढीली करें जमी हुई परत: बाल्टी पर जमा पानी के दाग ज्यादा पुराने नहीं हैं, तो सफेद सिरका और बेकिंग सोडा काम आ सकते हैं. इसके लिए दो चम्मच बेकिंग सोडा में करीब आधा कप सफेद सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करें.

Advertisement

अब इसे स्पंज, कपड़े या पुराने टूथब्रश की मदद से बाल्टी के उन हिस्सों पर लगाएं जहां सफेद या पीली परत जमी है. इसे करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें और पानी से अच्छी तरह धो लें.

2. नींबू-नमक से हटाएं सफेद दाग: अगर दाग बहुत ज्यादा मोटे नहीं हैं, तो नींबू और नमक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. नींबू को आधा काटकर उसके कटे हुए हिस्से पर थोड़ा नमक लगाएं. अब इसे बाल्टी की दाग वाली जगह पर अच्छी तरह रगड़ें. जिन जगहों पर दाग ज्यादा जमे हों, वहां नींबू का रस लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ सकते हैं. इसके बाद स्क्रबर से रगड़कर बाल्टी को साफ पानी से धो लें. नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड मिनरल की जमी परत को ढीला करने में मदद करता है.

3. बहुत पुरानी और जिद्दी पपड़ी साफ करने के लिए साइट्रिक एसिड: अगर बाल्टी पर लंबे समय से खारे पानी की मोटी परत जमी हुई है, तो साइट्रिक एसिड पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है. एक बाल्टी में गुनगुना पानी भरें और उसमें करीब 2-3 चम्मच साइट्रिक एसिड पाउडर डालकर अच्छी तरह घोलें.

इस घोल को कुछ देर के लिए दाग वाली बाल्टी में रहने दें. करीब 30 मिनट बाद पानी निकालकर बाल्टी को स्क्रबर और थोड़े डिशवॉश लिक्विड से साफ करें. इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.

Advertisement

बाल्टी को चमकदार बनाए रखने के लिए ये काम भी करें
खारे पानी के दागों को बार-बार जमने से रोकने के लिए बाल्टी को इस्तेमाल के बाद खाली करके उल्टा करके रख दें. कोशिश करें कि उसकी सतह पर पानी लंबे समय तक जमा न रहे. अगर बाल्टी पर पानी की बूंदें सूखेंगी नहीं, तो मिनरल्स की परत जमने की समस्या भी काफी कम हो सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement