scorecardresearch
 

Easy Rangoli Designs For Diwali: धनतेरस-दिवाली पर रंगोली बनाने के लिए नहीं है ज्यादा समय? 5 मिनट में तैयार करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन

Easy Rangoli Designs For Diwali: दिवाली 2026 पर घर के मेन गेट और आंगन को खूबसूरत रंगोली से सजाना चाहते हैं, लेकिन घंटों बैठकर डिजाइन बनाने का समय नहीं है? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. फूलों की पंखुड़ियों, दीयों और रंगों की मदद से आप सिर्फ 5 मिनट में 5 आसान रंगोली डिजाइन तैयार कर सकते हैं. इन्हें बनाने के लिए न ज्यादा सामान चाहिए और न ही रंगोली बनाने में एक्सपर्ट होने की जरूरत है.

Advertisement
X
सुंदर रंगोली बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है. (Photo: ITG)
सुंदर रंगोली बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है. (Photo: ITG)

Easy Rangoli Designs For Diwali: आज (6 नवंबर 2026) धनतेरस से पांच दिवसीय दिवाली उत्सव शुरू हो चुका है. दिवाली पर घर की सफाई से लेकर सजावट और पूजा की तैयारियों में काफी समय निकल जाता है. ऐसे में घर के मेन गेट से लेकर घर के कई कोनों में सुंदर रंगोली बनाने का मन तो होता है, लेकिन कई बार घंटों बैठकर डिजाइन बनाने का समय नहीं मिल पाता. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप बिना ज्यादा मेहनत और किसी खास कलाकारी के सिर्फ 5 मिनट में घर के आंगन या दरवाजे को खूबसूरत बना सकते हैं. इसके लिए आपको महंगे रंगों या रंगोली बनाने की एक्सपर्ट होने की भी जरूरत नहीं है. फूलों की पंखुड़ियों, दीयों और थोड़े से रंगों की मदद से बेहद सुंदर डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 आसान रंगोली डिजाइन, जिन्हें देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा.

फूलों वाली रंगोली डिजाइन. (Photo: ITG)

1. फूलों की पंखुड़ियों से बनाएं खूबसूरत रंगोली: अगर आप कम समय में सुंदर और ट्रेडिशनल डिजाइन वाली रंगोली बनाना चाहते हैं तो फूलों वाली रंगोली अच्छा ऑप्शन है. इसके लिए गेंदे और गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां ले लें. सबसे पहले जमीन पर एक छोटा दीया या कटोरी रखें. अब उसके चारों तरफ गोल आकार में फूलों की पंखुड़ियां सजाएं. आप चाहें तो एक के बाद एक अलग-अलग रंगों की पंखुड़ियां लगाकर इसे बड़ा और अट्रेक्टिव लुक दे सकते हैं. आखिर में बीच में जलता हुआ दीया रख दें. इससे आपकी रंगोली बेहद खूबसूरत दिखेगी.

दीये वाला रंगोली डिजाइन. (Photo: ITG)


2. दीयों वाली रंगोली से सजाएं घर का दरवाजा: दिवाली पर दीयों के बिना डेकोरेशन अधूरी लगती है. ऐसे में आप रंगोली में भी दीयों का डिजाइन बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले पेन या पेसिंल से छोटे-छोटे दीयें बनाएं. फिर हर दीये में लाल, पीला, नारंगी और हरा रंग भरें. बीच में फूलों की छोटी-सी डिजाइन बनाकर आसपास असली मिट्टी के दीये रख दें. ये डिजाइन देखने में काफी सुंदर लगेगी और इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा.

Advertisement
मोर वाला रंगोली डिजाइन. (Photo: ITG)


3. मोर वाली रंगोली से बढ़ाएं घर की खूबसूरती: अगर आप दिवाली पर कुछ अलग और अट्रेक्टिव बनाना चाहते हैं तो मोर वाली रंगोली बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले बीच में मोर की एक शेप बनाएं. इसके बाद उसके पंखों को नीले, हरे, पीले और गुलाबी रंगों से सजाएं. पंखों पर छोटे-छोटे गोल निशान बनाकर डिजाइन को और खूबसूरत लुक दें. अगर आपको हाथ से मोर बनाने में परेशानी होती है तो पहले चॉक से उसकी आउटलाइन बना लें. इससे रंग भरना आसान हो जाएगा.

आसान रंगोली डिजाइन. (Photo: ITG)


4. कम रंगों में बनाएं सिंपल और सुंदर रंगोली: जिन लोगों को ज्यादा बड़ी या भरी हुई रंगोली पसंद नहीं है, उनके लिए ये डिजाइन एकदम सही है. इसमें आपको बहुत सारे रंगों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. सबसे पहले सफेद रंग से एक गोल या चौकोर शेप बनाएं. इसके बाद उसके चारों तरफ छोटी-छोटी पंखुड़ियां या जियोमेट्रिक शेप बनाएं. इन्हें लाल और पीले रंग से भर दें. आप चाहें तो चारों कोनों पर छोटे दीये भी रख सकती हैं. यह छोटी-सी रंगोली घर के मेन गेट पर बहुत प्यारी लगेगी.

आसान है ये रंगोली डिजाइन. (Photo: ITG)


5. घुमावदार डिजाइन वाली रंगोली बनाएं: अगर आप रोजाना बनने वाली गोल और फूलों की रंगोली से कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो घुमावदार डिजाइन ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले बीच में एक छोटी गोल शेप बनाएं. अब उसके चारों तरफ दोनों तरफ घूमती हुई घुमावदार लाइनें बनाएं. हर लाइन में अलग-अलग रंग भरें. आप लाल, पीला, गुलाबी, नीला और हरा रंग इस्तेमाल कर सकते हैं. आखिर में किनारों पर सफेद रंग से छोटी-छोटी बिंदियां बना दें. इससे आपकी रंगोली को एकदम फिनिश्ड लुक मिलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement