दिवाली का त्योहार आते ही हर कोई अपने घर को रोशनी और फूलों से सजाने में जुट जाता है. इस बीच जाने-माने कवि और लेखक कुमार विश्वास के शाही महल जैसे घर की दिवाली डेकोरेशन की तस्वीरें सामने आई हैं. उनकी बेटी अग्रता ने इंस्टाग्राम पर अपनी दिवाली पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी छोटी बहन कुहू और कुछ दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं. मगर उनकी फोटोज में दिवाली डेकोरेशन ने लोगों के ध्यान अपनी तरफ जरूर खींच लिया है.
तस्वीरों में कुमार विश्वास का घर बेहद सलीकेदार और अट्रैक्टिव अंदाज में सजा नजर आ रहा है. यहां जरूरत से ज्यादा चमक-दमक के बजाय फूलों, हल्की रोशनी और पारंपरिक सजावटी चीजों का इस्तेमाल किया गया है. घर के अलग-अलग कोनों को इस तरह सजाया गया है कि हर जगह त्योहार वाली गर्माहट महसूस होती है. अगर आप भी महंगी सजावट पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो इन आइडियाज को अपने घर में आजमा सकते हैं.
फूलों से बनाएं खूबसूरत आर्च
कुमार विश्वास की बालकनी में खूबसूरत फूलों का आर्च बनाया गया है, जिसके आगे सभी गर्ल्स फोटो क्लिक करा रही हैं. गुलाब और कार्नेशन जैसे फूलों से बने आर्च के साथ फेयरी लाइट्स लगाई गई हैं. यह डेकोरेशन रात में बेहद खूबसूरत लगती है.
कांच के दरवाजों पर लगाएं लाइट्स
अगर आपके घर में भी कुमार विश्वास के घर की तरह ही कांच की खिड़कियां या स्लाइडिंग डोर हैं, तो उनके आसपास स्ट्रिंग लाइट्स लगा सकते हैं. वार्म येलो लाइट्स का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह कांच पर पड़ती रोशनी घर को चमकदार लुक देती है.
मोमबत्तियों से बढ़ाएं रौनक
दिवाली पर घर को सजाने के लिए अलग-अलग आकार की मोमबत्तियां लगाएं. इन्हें खूबसूरत कैंडल स्टैंड में रखकर सेंटर टेबल या साइड टेबल पर रखकर जला दें, यह दिखने में बहुत शाही फील देता है. आप चाहे तो खुशबू वाली मोमबत्तियां भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
विंटेज लालटेन से सजाएं कोने
अग्रता ब्लैक एंड येलो साड़ी में घर के एक कोने में खड़े होकर पोज दे रही हैं और उनके पीछे साइड में रखी विंटेज डिजाइन वाली लालटेन रखी दिखाई दे रही है. जो इस सिंपल कोने को भी सुंदर बना रही है और उसके आसपास फूलों की पंखुड़ियां बिखेर रखी हैं. आप भी इनको अपने घर में सेंटर टेबल या एंट्रेंस पर सजा सकते हैं.
टिंग एरिया को दें क्लासी लुक
लिविंग रूम में हल्के रंग के कुशन और न्यूट्रल शेड वाले कवर इस्तेमाल किया गया है और कुमार विश्वास के घर में. सोफे पर खूबसूरत थ्रो रखें. इससे बिना ज्यादा खर्च किए सिटिंग एरिया को साफ-सुथरा और रॉयल लुक मिल रहा है.
दिवाली की सफाई करते समय ही आप बालकनी में पौधों को सलीके से लाइन से लगाकर रख दें, जिससे क्लीन लुक देते हैं. इसके साथ ही घर पर येलो कलर की खूबसूरत लाइट्स लगाएं, जिससे पूरा घर किसी दुल्हन की तरह सजा दिखाई देगा.
कम सजावट में भी दिखेगा घर खूबसूरत
दिवाली पर हर कोने को सजावटी सामान से भरने की जरूरत नहीं है. फूलों, लाइट्स और लालटेन का संतुलित इस्तेमाल करें. इससे घर में सादगी के साथ खूबसूरत और त्योहार वाला माहौल बना रहेगा.