scorecardresearch
 

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव का ये है सबसे कारगर और आसान उपाय

जो महिलाएं, टी-एज में भरपूर मात्रा में सेब, केला और दूसरी हरी सब्ज‍ियां खाती है उनमें स्तन कैंसर होने की आशंका अन्य औरतों की तुलना में काफी कम होती है.

Advertisement
X
ब्रेस्ट कैंसर
ब्रेस्ट कैंसर

कुछ समय पहले तक ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरुकता काफी कम थी लेकिन बीते कुछ समय में लोग इस बीमारी को गंभीरता से लेने लगे हैं. ब्रेस्ट कैंसर को लेकर कई तरह के जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं लेकिन सबसे जरूरी है कि महिलाएं खुद इसके प्रति सचेत रहें.

एक ताजा शोध के मुताबिक, जो महिलाएं, टी-एज में भरपूर मात्रा में सेब, केला और दूसरी हरी सब्ज‍ियां खाती है उनमें स्तन कैंसर होने की आशंका अन्य औरतों की तुलना में काफी कम होती है.

शोध में कहा गया है कि जो ब्रेस्ट कैंसर से बचाव करते हैं. टीनएज में फल और सब्ज‍ियां खाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा करीब 25 फीसदी कम हो जाता है.

इस शोध के लिए रिसर्चर्स ने 90,000 नर्सो पर बीस सालों तक अध्ययन किया. यह शोध 'बीएमजे' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है.

Advertisement
Advertisement