scorecardresearch
 

अगर आपके बाल भी हो गए हैं दोमुंहे तो अपनाएं ये 5 उपाय

बाल दोमुंहे तब होते हैं जब उनकी बाहरी परत बेजान हो जाती है. ऐसी हालत में अगर बालों का ध्यान नहीं रखा जाए और उन्हें पूरा मॉइश्चर न मिले तो बालों की हालत और खराब हो जाती है.

Advertisement
X
दोमुंहे बालों की परेशानी
दोमुंहे बालों की परेशानी

क्या आप भी उन लड़कियों में से हैं जो बाल बड़े तो करना चाहती हैं लेकिन कर नहीं पातीं क्योंकि थोड़ी ग्रोथ के बाद ही उनके बाल दोमुंहे हो जाते हैं. जिसकी वजह से उन्हें बाल कटवाने पड़ते हैं.

बाल दोमुंहे तब होते हैं जब उनकी बाहरी परत बेजान हो जाती है. ऐसी हालत में अगर बालों का ध्यान नहीं रखा जाए और उन्हें पूरा मॉइश्चर न मिले तो बालों की हालत और खराब हो जाती है. लेकिन आप चाहें तो इन घरेलू उपायों को अपनाकर दोमुंहे बालों की समस्या से बच सकते हैं.

दोमुंहे बालों से बचने के लिए ये

1. अंडे का मास्क लगाना रहेगा फायदेमंद
अंडा प्रोटीन का बेहतरीन विकल्प है. इसमें फैटी एसिड्स भी पाए जाते हैं. अंडे के इस्तेमाल से जहां बालों की जड़ें मजबूत होती हैं वहीं बालों की कंडिशनिंग भी करता है. अंडे की जर्दी को ऑलिव ऑयल में मिलाकर लगाना बहुत फायदेमंद रहेगा.

Advertisement

2. बीयर का इस्तेमाल भी रहेगा कारगर
बीयर दोमुंहे बालों को कंट्रोल करने का काम करता है. इसमें मौजूद प्रोटीन और शुगर हेयर-फॉलिकल्स को मजबूत करने में मदद करते हैं. साथ ही ये एक बहुत अच्छा कंडीशनर भी है जिससे बालों में चमक आती है. 

3. कर सकते हैं केले का इस्तेमाल
केला भी बालों को नेचुरल तरीके से पोषि‍त करने का काम करता है. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों के लिए जरूरी होते हैं. केले के नियमित इस्तेमाल से न तो

4. पपीता
पपीते में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है, जिससे बालों को पोषण मिलता है और वो दोमुंहे नहीं होने पाते हैं. साथ ही पपीते के पेस्ट से बाल जल्दी बढ़ते भी हैं.

Advertisement
Advertisement