Green Moong Dal Laddu: बिना चीनी-गुड़... घर पर ऐसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग दाल के लड्डू, जानें आसान रेसिपी!
अगर आप फिटनेस और डाइट के चक्कर में मीठा खाने से बच रहे हैं, तो यह बिना चीनी और गुड़ के बने हरी मूंग और ड्राई फ्रूट्स लड्डू आपके लिए बेस्ट हैं. खजूर, किशमिश और पौष्टिक सीड्स से भरपूर यह लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन और एनर्जी का बेहतरीन सोर्स हैं. आइए आपको इन्हें बनाने का आसान तरीका बताते हैं.
Green Moong Dal Laddu: खाने के बाद कुछ मीठा मिल जाए तो खाने का मजा डबल हो जाता है, मगर फिटनेस की वजह से कई बार लोग मीठा स्किप करते हैं. अगर आपको मीठा खाने का मन करता है, लेकिन आप चीनी और गुड़ से दूरी बनाकर रखना चाहते हैं, तो हरी मूंग और ड्राई फ्रूट्स से बने ये लड्डू आप ट्राई कर सकते हैं. यह लड्डू बनाने में भी ज्यादा मुश्किल नहीं हैं. इन्हें आप पहले से बनाकर एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं और जब भी हल्की भूख लगे, तब एक हेल्दी स्नैक के तौर पर खा सकते हैं.
खास बात यह है कि इन लड्डुओं में रिफाइंड चीनी और गुड़ का इस्तेमाल नहीं किया जाता. खजूर और किशमिश इन लड्डुओं को प्राकृतिक मिठास देते हैं, जबकि हरी मूंग, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स इन्हें पौष्टिक बनाते हैं. हरी मूंग दाल प्रोटीन का अच्छा सोर्स मानी जाती है, वहीं बादाम, अखरोट, काजू और अलग-अलग सीड्स से इसमें हेल्दी फैट और पोषक तत्व शामिल हो जाते हैं. आइए आपको हरी मूंग के ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने का तरीका बताते हैं.
हरी मूंग के ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने के लिए सामग्री
सबसे पहले भीगी हुई हरी मूंग दाल का पानी अच्छी तरह निकाल लें. दाल को सूती कपड़े या साफ कपड़े पर करीब 15 से 20 मिनट के लिए फैला दें, ताकि उसकी अतिरिक्त नमी निकल जाए.
अब एक पैन को गैस पर रखें और उसमें बिना घी डाले हरी मूंग दाल को धीमी आंच पर भूनें. दाल को लगातार चलाते रहें, जब तक कि उसका रंग हल्का गोल्डन न हो जाए और उसमें से अच्छी खुशबू न आने लगे. भुनी हुई दाल को पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में दरदरा पीस लें.
अब उसी पैन में बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज और अलसी को हल्का भून लें. ध्यान रखें कि इन्हें ज्यादा तेज गैस पर न भूनें, वरना ड्राई फ्रूट्स और बीज जल सकते हैं. ठंडा होने के बाद इन्हें दरदरा काट लें.
इसके बाद पैन में देसी घी डालकर गर्म करें. इसमें बारीक कटे हुए खजूर और किशमिश डालें और दो से तीन मिनट तक चलाते हुए पकाएं. इससे खजूर और किशमिश नरम हो जाएंगे और मिक्सर आपस में बंधने लगेगा.
अब इसमें दरदरी पिसी हुई हरी मूंग दाल, भुने हुए ड्राई फ्रूट्स, सभी बीज और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. गैस बंद कर दें और मिक्सर को थोड़ा ठंडा होने दें. जब मिक्सर हल्का गुनगुना रह जाए, तब हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर इसके मनचाहे आकार के लड्डू बना लें.
लड्डुओं को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. इस तरह तैयार हैं बिना चीनी और गुड़ के हेल्दी हरी मूंग ड्राई फ्रूट लड्डू.
इन लड्डुओं की खास बात
Advertisement
इन लड्डुओं में मिठास के लिए चीनी या गुड़ का इस्तेमाल नहीं किया गया है. खजूर और किशमिश से मिलने वाली प्राकृतिक मिठास इनका स्वाद बढ़ाती है. अगर आप बिल्कुल बिना मीठे के लड्डू बनाना चाहते हैं, तो खजूर और किशमिश को हटा सकते हैं. हालांकि, ऐसी स्थिति में लड्डुओं का स्वाद कम मीठा होगा और मिक्सर को बांधने के लिए थोड़ा अतिरिक्त घी लग सकता है.