scorecardresearch
 

Bread Pizza Recipe: बस 5 स्टेप्स फॉलो करके फटाफट बन जाएगा पिज्जा, नोट करें ये इंस्टेंट विधि

Instant Pizza Recipe: नाश्ते में कुछ चीजी खाने का मन हो तो झटपट आप ब्रेड पिज्जा बनाकर तैयार कर सकते हैं. इसमें हम सब्जियों और दही या मेयोनीज को मिलाकर इसका बैटर तैयार करने वाले हैं. मिश्रण बनाने के बाद यकीनन आपको बस 5 मिनट लगने हैं पिज्जा बनाने में. आइए देखते है इंस्टेंट विधि.

Advertisement
X
Bread Pizza Recipe
Bread Pizza Recipe

Bread Pizza Recipe: नाश्ते में झटपट कुछ बनाकर खाना हो तो ब्रेड पिज्जा अच्छा ऑप्शन है. वीकेंड पर बच्चों को नाश्ते में ब्रेड पिज्जा, उन्हें खुश कर देगा. अगर आप चीज खाने के शौकीन हैं तो यह आपको जरूर पसंद आएगा. वहीं आप इसमें अपनी मनचाही सब्जियों का इस्तेमाल करके इसे हल्दी भी बना सकते हैं. आइए देखते हैं मिश्रण तैयार करने के बाद 5 मिनट में पिज्जा कैसे बनाएं.  

Bread Pizza Ingredients: सामग्री

  • ब्रेड 6 स्लाइस
  • पिज्जा सॉस जरूरत के अनुसार
  • दही या मेयोनीज
  • स्वादानुसार नमक

सब्जियां -

  • एक गाजर
  • एक प्याज
  • आधा कप फूलगोभी बारीक कटा
  • एक शिमला मिर्च
  • 50 ग्राम पनीर कद्दूकस किया हुआ

सजावट के लिए

  • सॉस
  • बारीक कटा हरी धनिया

How to make Bread Pizza: ब्रेड पिज्जा बनाने की विधि:

सबसे पहले सब्जियों को छोटा-छोटा काट लें. अब उसमें जरूरत के अनुसार नमक और मेयोनीज या दही मिलाकर चम्मच से अच्छी तरह मिक्स कर लें.

अब 2 ब्रेड स्लाइस लें उसपर पिज्जा सॉस लगाएं और एक चम्मच सब्जियों वाला तैयार मिश्रण ब्रेड के ऊपर फैला दें. इस तरह सभी ब्रेड की स्लाइस पर मिश्रण को फैला दें.

स्लाइस के ऊपर थोड़ा सा पनीर और चीज को कद्दूकस करके फैला दें. अब ओवन ट्रे में हल्का सा तेल लगाकर ग्रीस कर लें फिर ब्रेड की सभी स्लाइस को ट्रे पर रख दें.

Advertisement

ओवन को 150 ड्री सेंटिग्रेट पर प्रीहीट करके 3 मिनट के लिए रख दें. तैयार है ब्रेज पिज्जा. सॉस और धनिए से सजाकर सर्व करें.

 आप मिश्रण स्टोर करके भी रख सकते हैं फिर जब चाहें बस ओवन में ब्रेड पिज्जा तैयार कर सकते हैं.  


 

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement