Mouni Roy royal look: ग्लैमर वर्ल्ड में जब भी किसी सेलिब्रिटी के फैशन स्टेटमेंट की बात होती है, तो छोटे पर्दे से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली मौनी रॉय का नाम आता है. उनका हर लुक सिर्फ एक आउटफिट नहीं, बल्कि एक स्टाइल स्टोरी बन जाता है. एक बार फिर मौनी अपने लेटेस्ट लुक की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. हाल ही में मुंबई में फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' की ग्रैंड स्क्रीनिंग में अपने फैशन का जलवा बिखेरा. इस खास मौके पर मौनी ने ऐसा फैशन स्टेटमेंट से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.चलिए उनके लुक पर एक नजर डालते हैं.
उनका लुक रॉयल, क्लासी और बेहद ग्लैमरस नजर आया. मौनी ने एक बार फिर अपने लुक से साबित कर दिया कि वो बॉलीवुड की रियल फैशन आइकन हैं. जिस अंदाज में उन्होंने अपने पूरे लुक को कैरी किया, वह फैशन लवर्स के लिए किसी मास्टरक्लास से कम नहीं था. सोशल मीडिया पर भी उनकी फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनके इस लक्जरी स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
1.65 लाख की ड्रेस ने खींचा ध्यान
इस स्पेशल इवेंट में मौनी ने ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी, जो उनके फिगर पर बेहद परफेक्ट लग रही थी. मौनी ने रिजमान रुजैनी की जोधा ड्रेस पहनी थी, जिसकी कीमत 1 लाख 65 हजार 243 रुपये बताई जा रही है. यह ड्रेस अपने शानदार डिजाइन और बारीक डिटेलिंग की वजह से सबसे हटकर लग रही थी.ड्रेस में ट्रेडिशनल एस्थेटिक्स के साथ मॉर्डन फैशन का टच भी था, जिसने मौनी के पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बना दिया.
एक्सेसरीज़ ने बढ़ाई लुक की चमक
मौनी ने अपने आउटफिट को और खास बनाने के लिए मौनी ने लग्जरी फैशन ब्रांड पराडा का पैनियर स्मॉल सैफियानो बैग कैरी किया था. बैग के साथ-साथ उन्होंने पराडा केब्रश्ड लेदर पंप्स पहने थे, जो उनके लुक को परफेक्ट फिनिश दे रहे थे. सही एक्सेसरीज से मौनी ने अपने इस ऑल ब्लैक लुक को कई गुना ज्यादा अट्रैक्टिव बना दिया.
वैसे यह पहली बार नहीं है, मौनी हमेशा से अपने स्टाइल एक्सपेरिमेंट्स से फैंस को इंप्रेस कर देती हैं. वह ट्रेडिशनल और वेस्टर्न फैशन दोनों की लुक में बेहद सुंदर लगती हैं और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनके फैशन लुक्स अक्सर वायरल हो जाते हैं.