
Isha Ambani Look: अंबानी परिवार की लेडीज के लुक्स के खूब चर्चे होते हैं और मुकेश अंबानी की बेटी हर बार ही अपने स्टाइल से लाइमलाइट बटोर ले थीं. मुंबई में हुए इवेंट में ईशा अंबानी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका फैशन सेंस हमेशा चर्चा में रहने वाला है. इस खास मौके पर जाह्नवी कपूर जैसे स्टार्स भी उनके आगे फीके पड़ गए.
उनका लुक इतना शानदार था कि हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं. बेबी ब्लू शेड के ड्रीमी गाउन और चमकते डायमंड ईयररिंग्स में ईशा किसी मॉडर्न प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं. ईशा अंबानी का लुक तेजी से वायरल हो रहा है और उनके लुक की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं.
बेबी ब्लू डियोर गाउन ने लूटी महफिल
ईशा अंबानी ने इस इवेंट में Dior के स्पिंग 2026 कलेक्शन से एक बेहद खूबसूरत गाउन पहना था. यह गाउन हल्के सी-फोम ब्लू कलर में था, जो बहुत ही सॉफ्ट और एलिगेंट वाइब दे रहा था. इसकी सबसे खास बात थी इसमें बारीक कारीगरी की गई है, जो गाउन को शानदार लुक दे रहा था. गाउन पर हजारों फ्लोरल एप्लीके और चमकदार सीक्विन्स लगे थे, जो इसे बेहद रॉयल बना रहे थे.
इस ड्रेस में ट्रेडिशनल और मॉडर्न डिजाइन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला, हाई-नेकलाइन के साथ ब्लैक सैटिन रिबन ने पूरे लुक को एक बोल्ड और स्टाइलिश टच दिया. वहीं, स्कर्ट का शीयर इल्यूजन पैनल इसे और भी यूनिक बना रहा था.

जूलरी में दिखा क्लासी ग्लैमर
ईशा अंबानी ने अपने गाउन के साथ बहुत ज्यादा एक्सेसरीज नहीं पहनीं. उन्होंने सिर्फ क्लासिक डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स और कुछ रिंग्स कैरी कीं. यही मिनिमल जूलरी उनके पूरे लुक को और ज्यादा क्लासी बना रही थी.
डायमंड ईयररिंग्स की शाइन ने उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखारा. यह साबित करता है कि कभी-कभी कम एक्सेसरीज भी बड़ा स्टाइल स्टेटमेंट बन सकती हैं.

ब्यूटी लुक रहा फ्रेश और नेचुरल
ईशा का मेकअप काफी सॉफ्ट और ग्लोइंग था, उन्होंने ड्यूई स्किन, हल्का रोज-टोन लिप कलर और फ्रेश बेस रखा था, जो उनके चेहरे को नेचुरल ग्लो दे रहा था. बालों को उन्होंने सेंटर-पार्टेड स्लीक ब्लोआउट में स्टाइल किया, जो पूरे लुक के साथ परफेक्ट लग रहा था.