scorecardresearch
 

रिसेप्शन में अंशुला कपूर ने पति रोहन संग किया रोमांटिक डांस, एक-दूसरे की आंखों में खोए आए नजर; स्टाइलिश लुक पर ठहर गईं नजरें

शादी के बाद अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के कॉकटेल रिसेप्शन का रोमांटिक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंग्लिश गाने पर कपल की शानदार केमिस्ट्री, अंशुला की मॉडर्न बनारसी साड़ी और दोनों का स्टाइलिश रिसेप्शन लुक फैंस का दिल जीत रहा है.

Advertisement
X
रोहन और अंशुला ने एक-दूसरे की आंखों में खोकर रोमांटिक डांस किया. (Photo: Instagram)
रोहन और अंशुला ने एक-दूसरे की आंखों में खोकर रोमांटिक डांस किया. (Photo: Instagram)

बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी रचा ली है. दोनों की ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो ही रही थी कि उनके कॉकटेल रिसेप्शन पार्टी की झलकियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. शादी के बाद अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने कॉकटेल रिसेप्शन पार्टी होस्ट की, जिसमें बॉलीवुड जगत के बड़े-बड़े सेलेब्स शामिल हुए. 

इसकी लगातार वायरल होती तस्वीरों के बीच अब दोनों का एक रोमांटिक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा है, जिसमें कपल इंग्लिश गाने पर दिल खोलकर रोमांटिक डांस करता नजर आ रहा है. पूरे वीडियो में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए दिखाई देते हैं और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है. फैंस भी इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. वीडियो के साथ नई नवेली दुल्हन और दूल्हे का स्टाइल भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

इंग्लिश गाने पर किया रोमांटिक डांस
वायरल वीडियो में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर डांस फ्लोर पर शानदार केमिस्ट्री दिखाते नजर आ रहे हैं. कभी दोनों हाथ थामकर डांस करते हैं तो कभी एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए मुस्कुराते हैं. दोनों पूरी खुशी के साथ इंग्लिश गाने पर थिरकते दिखे, जिससे माहौल और भी खास बन गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों अपनी शादी के हर पल को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं. दोनों के डांस करते वक्त वहां पर बबल्स छोड़े जा रहे थे, जो माहौल को और ज्यादा रोमांटिक बना रहे थे.

चेहरों पर दिखी शादी की खुशी
वीडियो की सबसे खास बात दोनों के एक्सप्रेशन हैं. अंशुला और रोहन पूरे समय मुस्कुराते नजर आते हैं. डांस के दौरान दोनों की बॉन्डिंग साफ दिखाई गे रही है. यही वजह है कि उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmygalaxy (@filmygalaxy)


रिसेप्शन लुक ने खींचा ध्यान
कॉकटेल रिसेप्शन पार्टी के लिए अंशुला कपूर ने डिजाइनर अमित अग्रवाल की खास कस्टम बनारसी साड़ी चुनी, जिसमें ट्रेडिशनल बुनाई को मॉडर्न अंदाज के साथ पेश किया गया था. ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज और ड्रामेटिक पल्लू ने इस साड़ी को गाउन जैसा स्टाइलिश लुक दिया. अपने इस फ्यूजन लुक को अंशुला ने पन्ना, मोती और पोल्की से बने शानदार नेकलेस व मैचिंग इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया. वहीं स्लीक बन, सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप और उनकी प्यारी मुस्कान ने पूरे लुक में और भी निखार जोड़ दिया.

रोहन भी लगे कमाल
रोहन ठक्कर ने भी अपने रिसेप्शन लुक से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने गहरे नेवी ब्लू रंग की खूबसूरत एम्ब्रॉयडर्ड बंधगला जैकेट के साथ मैचिंग ट्राउजर कैरी किया. उन्होंने अपने आउटफिट को ब्लैक फॉर्मल शूज के साथ स्टाइल किया था. उनका सिंपल लेकिन रॉयल अंदाज अंशुला के ग्लैमरस फ्यूजन लुक के साथ बेहतरीन लग रहा था, जिससे दोनों की जोड़ी बेहद एलिगेंट और स्टाइलिश दिखी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement