scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

'लाल परी' बन शिवालिका ओबेरॉय ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, मरमेड स्टाइल गाउन में दिखाया बेबी बंप, PHOTOS

Shivaleeka Oberoi
  • 1/7

'खुदा हाफिज' फेम एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय जल्द ही मां बनने वाली हैं, उन्होंने अपने नए मैटरनिटी फोटोशूट की झलक सोशल मीडिया पर अपने सभी चाहने वालों के साथ शेयर की है. दृश्यम 2 के डायरेक्टर की पत्नी शिवालिका अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और उनकी फोटोज को फैंस काफी पसंद भी करते हैं. इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला, उन्होंने जो फोटोज शेयर की हैं वो खूब वायरल हो रही है. लाल रंग की ड्रेस में शिवालिका बिल्कुल लाल परी जैसी दिख रही हैं और प्रेग्नेंसी ग्लो की वजह से वो और ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. 

(Photo: Instagram@shivaleekaoberoi)

shivaleeka oberoi red gown
  • 2/7

शिवालिका ने अपने हालिया मैटरनिटी फोटोशूट के लिए एक बेहद खूबसूरत और वाइब्रेंट लाल रंग का गाउन पहना है, जो उनकी नेचुरल ब्यूटी और चेहरे पर आए प्रेग्नेंसी ग्लो को बहुत ही शानदार तरीके से निखार रहा है. 

(Photo: Instagram@shivaleekaoberoi)

shivaleeka oberoi photoshoot
  • 3/7

इस ऑफ-शोल्डर डिजाइन वाले गाउन के साथ एक बड़ी ड्रामेटिक 3D रोज रफल्स स्लीव्स हैं, जो उनके पूरे लुक में एक रॉयल और आर्टिस्टिक टच दे रही है.  

(Photo: Instagram@shivaleekaoberoi)

Advertisement
shivaleeka oberoi fish cut gown
  • 4/7

शिवालिका के इस बॉडी-हगिंग मरमेड स्टाइल गाउन में नीचे की ओर दी गई लंबी ट्रेल भी है, जो उनको लुक को एकदम प्रिंसेंस वाइब दे रही है. इसकी वजह से फोटोज में एक सिनेमैटिक फील एड हो गई है. इसका फैब्रिक काफी स्मूद और स्ट्रेचेबल नजर आ रहा है, जो  मैटरनिटी फोटोशूट के लिए परफेक्ट है.

(Photo: Instagram@shivaleekaoberoi)

shivaleeka oberoi open hair look
  • 5/7

शिवालिका ने इस बोल्ड रेड ड्रेस के साथ अपने मेकअप को काफी मिनिमल और सॉफ्ट रखा है,ताकि लोगों का पूरा ध्यान उनके आउटफिट पर रहे. हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को नेचुरल वेवी लुक में खुला छोड़ा है, जो नेचुरल लुक दे रहा है.
 

(Photo: Instagram@shivaleekaoberoi)

shivaleeka oberoi killer pose
  • 6/7

शिवालिका ने एक्सेसरीज के नाम पर कानों में छोटे-छोटे इयररिंग्स पहने हैं. इसके अलावा उन्होंने कुछ अंगूठियों के साथ इस लुक को कम्पलीट किया है, जो उनकी नेचुरल ब्यूटी और शानदार ड्रेसिंग सेंस को हाइलाइट कर रहा है. अपने बेबी बंप को थामे हुए वो दीवार के सहारे खड़े होकर अलग-अलग स्टाइलिश पोज दे रही हैं. 

(Photo: Instagram@shivaleekaoberoi)

shivaleeka oberoi looks
  • 7/7

यह एक बॉडी-हगिंग मरमेड स्टाइल गाउन है, जो उनके बेबी बंप को बहुत ही खूबसूरती से फ्लॉन्ट भी कर रहा है. कभी वो बालों का अपने हाथ से ऊपर पकड़कर पोज रही हैं, तो कभी बालों को खुला छोड़ रही हैं. शिवालिका के गाउन स्लीव्स इसकी खूबसूरती में चार चांद लग रहा है. 

(Photo: Instagram@shivaleekaoberoi)

 

Advertisement
Advertisement