scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने कश्मीर में बिखेरा जलवा, ब्लैक साड़ी और बिंदी वाले लुक ने जीता सबका दिल!

priya saroj rinku singh
  • 1/8

Priya Saroj Saree Look: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज का सिंपल और सोबर देसी लुक हमेशा ही फैंस का दिल जीत लेता है. इस बार भी उनका एलिगेंट ब्लैक साड़ी अवतार इंटरनेट पर हर तरफ छाया हुआ है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है. 

(PHOTO: Instagram@ipriyasarojmp )

 

priya saroj rinku singh
  • 2/8

जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों से समाजवादी पार्टी (सपा) की युवा सांसद प्रिया सरोज की कुछ बेहद ही शानदार तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जहां वो किसी ऑफिशियल सरकारी मीटिंग के लिए पहुंची थी. वहां भी उन्होंने अपनी सादगी से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. 

(PHOTO: Instagram@ipriyasarojmp )

 

priya saroj rinku singh
  • 3/8

इस मीटिंग में प्रिया ने खूबसूरत ब्लैक फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने शॉल भी कैरी किया था. अपने इस एथनिक लुक में वो बेहद सुंदर लग रही थीं. इस फोटो में वो मीटिंग में मौजूद लोगों के साथ फोटो क्लिक कराती दिखाई दे रही हैं. 

(PHOTO: Instagram@ipriyasarojmp )

Advertisement
priya saroj rinku singh
  • 4/8

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया की साड़ियों का कलेक्शन भी बेहद शानदार है और वो हर साड़ी में ही लाजवाब लगती हैं. सामने आई फोटोज में भी वो खुले बाल, माथे पर बिंदी प्रिया सरोज बेहद खूबसूरत लग रही थीं. 

(PHOTO: Instagram@ipriyasarojmp )

priya saroj rinku singh
  • 5/8

कश्मीर के ऊंचे हरे-भरे पहाड़ों, लंबे देवदार के शानदार पेड़ों और नीले साफ आसमान के बीच फ्लोरल प्रिंट की साड़ी  में प्रिया सरोज की खूबसूरती अलग ही लग रही है. लाइट मेकअप में भी उनके चेहरे की चमक देखने लायक है. वो प्राकृतिक बैकग्राउंड के ठीक सामने खड़े होकर बेहद सादगी के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं. 

(PHOTO: Instagram@ipriyasarojmp )

priya saroj rinku singh
  • 6/8

प्रिया ने काले रंग की जो साड़ी पहनी है, उसमें फूलों का डिजाइन बना हुआ है. उसके साथ उन्होंने ठंड से बचने के लिए शॉल ओढ़ रखा है, जिसे उन्होंने अपने दोनों हाथों में पीछे से आगे की तरह स्टाइल किया है.

(PHOTO: Instagram@ipriyasarojmp )

priya saroj rinku singh
  • 7/8

प्रिया सरोज अक्सर ही सिंपल लुक में नजर आती हैं, लेकिन फिर भी लोगों को उनका अंदाज बहुत पसंद आता है. नीली रंग की इस साड़ी में भी प्रिया एकदम संस्कारी लग रही हैं. उनकी साड़ी काफी सिंपल होती हैं और ऑफिस जाने वाली लेडीज उनके लुक से आइडियाज भी ले सकती हैं. 

(PHOTO: Instagram@ipriyasarojmp )

priya saroj rinku singh
  • 8/8

प्रिया की इस साड़ी का बॉर्डर गोल्डन कलर का है और शिफॉन फैब्रिक है. पूरी साड़ी पर फ्लोरल पैटर्न बना हुआ है, जो लोगों को अट्रैक्ट कर रहा है और गर्मियों के लिए प्रिया की साड़ी एकदम परफेक्ट है, जिसे किसी ऑफिस मीटिंग या छोटे इवेंट में महिलाएं ट्राई कर सकती हैं.  

(PHOTO: Instagram@ipriyasarojmp )

 

Advertisement
Advertisement