scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

नीता अंबानी ने पहनी 'राम नाम' वाली खास साड़ी, बनने में लगे पूरे 2 साल, इस अनोखी साड़ी ने जीता सबका दिल

नीता अंबानी ने पहनी राम नाम लिखी साड़ी. (Photo: Instagram/@nmacc.india)
  • 1/8

आज 27 मार्च 2026 है और पूरे देश में राम नवमी की धूम है. हर कोई प्रभु श्री राम की भक्ति में डूबा है, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर बिजनेसवुमन नीता अंबानी की कुछ खास तस्वीरों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. अक्सर नीता अंबानी अपनी महंगी जूलरी या रॉयल लुक के लिए चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार वो बेहद खास वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में जब वो ओडिशा के KIIT यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की डिग्री लेने पहुंचीं, तो उन्होंने अपनी साड़ी के जरिए अपनी गहरी आस्था की एक खूबसूरत झलक पेश की.

नीता अंबानी ने पहनी राम नाम लिखी साड़ी. (Photo: Instagram/@nmacc.india)
  • 2/8

नीता अंबानी ने इस खास मौके पर 'राम नाम' लिखी हुई एक बेहद सुंदर साड़ी पहनी. उनकी ये साड़ी न सिर्फ उनके एलिगेंट लुक में चार चांद लगा रही थी, बल्कि भगवान राम के प्रति उनकी श्रद्धा को भी साफ दिखा रही थी. राम नवमी के पावन मौके पर उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और लोग उनकी इस सादगी और परंपरा से जुड़ाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

नीता अंबानी ने पहनी राम नाम लिखी साड़ी. (Photo: Instagram/@nmacc.india)
  • 3/8

2 साल में तैयार हुई खास साड़ी
नीता अंबानी ने स्वदेश ब्रांड की ब्राउन कलर (मिट्टी जैसे रंग) की कस्टमाइज्ड 'बंधा इकट’ साड़ी पहनी हुई थी, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. ये साड़ी न केवल खूबसूरत थी, बल्कि बेहद खास भी है, क्योंकि इस पर भगवान राम का नाम लिखा है.

Advertisement
नीता अंबानी ने पहनी राम नाम लिखी साड़ी. (Photo: Instagram/@nmacc.india)
  • 4/8

नीता अंबानी की इस खास साड़ी को तैयार होने में पूरे 2 साल का समय लगा. इस शानदार साड़ी को मास्टर आर्टिजन श्री हरिशंकर मेहर ने अपने हाथों से बड़ी बारीकी और मेहनत के साथ बुना है. इसे ट्रेडिशनल 'बंधा' तकनीक से बुना गया है. साड़ी की सबसे खास बात ये है कि इसे बनाने में पूरी तरह से नेचुरल कलर्स का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी खूबसूरती को और निखारते हैं.

नीता अंबानी ने पहनी राम नाम लिखी साड़ी. (Photo: Instagram/@nmacc.india)
  • 5/8

नीता अंबानी की इस साड़ी की सबसे खास बात इसका डिजाइन है. इसे किसी मॉडर्न डिजाइन नहीं, बल्कि भक्ति और आध्यात्म से जुड़े डिजाइन से सजाया गया है. पूरी साड़ी पर ‘राम शिला’ से प्रेरित मोजेक डिजाइन बनाया गया है, जिसमें ‘राम’ नाम को एक नहीं, बल्कि कई भाषाओं में उकेरा गया है. 

नीता अंबानी ने पहनी राम नाम लिखी साड़ी. (Photo: Instagram/@nmacc.india)
  • 6/8

वहीं, इसके पल्लू पर ओड़िया लिपि में पवित्र मंत्रों को बेहद खूबसूरती से बुना गया है, जो ट्रेडिशनल इकट पैटर्न के साथ पूरी तरह से मैच हो रहे हैं.

नीता अंबानी ने पहनी राम नाम लिखी साड़ी. (Photo: Instagram)
  • 7/8

नीता अंबानी की ये साड़ी सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति का प्रतीक भी है. उन्होंने इसे बेहद खास मौके पर पहना, जिसमें साड़ी के रूप में उनके भगवान राम मौजूद रहे. अपने इस खास लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने डायमंड जूलरी नहीं बल्कि लंबा और ट्रेडिशनल बीडेड नेकलेस पहना, जो उनके लुक का मुख्य आकर्षण बना.

नीता अंबानी ने पहनी राम नाम लिखी साड़ी. (Photo: Instagram/@nmacc.india)
  • 8/8

इस हार के साथ उन्होंने फ्लोरल डिजाइन वाले इयररिंग्स, बड़े स्टोन वाली रिंग और कई गोल्ड बैंगल्स कैरी किए. मेकअप की बात करें तो उन्होंने हल्का और नेचुरल लुक रखा, जिसमें न्यूड लिपस्टिक और माथे पर बिंदी ने उनकी खूबसूरती को और निखार दिया. हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने लो बन बनाया और उसमें फूल लगाकर अपने लुक को पूरी तरह ट्रेडिशनल टच दिया.

Advertisement
Advertisement