scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

धर्म की दीवार तोड़ एक हुए यूट्यूबर्स कनिका शर्मा और साकिब सैफी, लाल लहंगे और शरारा सूट में 'नूरानी' दिखीं दुल्हन

Photo: Instagram
  • 1/9

मशहूर यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्सक कनिका शर्मा और साकिब सैफी कुछ समय पहले धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के चलते विवादों में फंस गए थे. ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था. साकिब और कनिका अब एक बार फिर लाइमलाइट में हैं, लेकिन इस बार मामला उनकी किसी कॉमेडी या लाइफस्टाइल वीडियो का नहीं, बल्कि उनकी शादी से जुड़ा है. दरअसस, कनिका और साकिब ने धर्म की दीवार तोड़ते हुए एक-दूसरे से शादी रचा ली है.

Photo: Instagram
  • 2/9

तमाम उतार-चढ़ाव और पिछले विवादों को पीछे छोड़ते हुए, कनिका और साकिब ने आखिरकार एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है. इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि दोनों ने एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से शादी की रस्में पूरी कीं. दोनों ने पहले हिंदू रीति रिवाजों से सात-फेरे लिए और फिर निकाह पढ़ा. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें कनिका सुर्ख लाल लहंगा पहन साकिब की दुल्हन बनी नजर आ रही हैं. दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं.

Photo: Instagram
  • 3/9

पहले लिए सात फेरे और फिर कहा-कुबूल है
कनिका और साकिब की शादी की सभी रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस ने पहले हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और उसके बाद निकाह की रस्म अदा की.

Advertisement
Photo: Instagram
  • 4/9

लाल लहंगे में कनिका का 'ब्राइडल ग्लो'

शादी के लुक की बात करें तो कनिका शर्मा अपने ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने साकिब की दुल्हन बनने के लिए सुर्ख लाल रंग का भारी लहंगा चुना, जिस पर गोल्डन और सिल्वर धागों की बारीक कढ़ाई की गई थी. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने भारी कुंदन जूलरी, नथ और मांग-टीका पहना था.

Photo: Instagram
  • 5/9

कनिका के हाथों में सजी साकिब के नाम की मेहंदी और चेहरे पर शादी की खुशी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी. हिंदू रस्मों के दौरान उनके गले में सजी वरमाला और चेहरे की मुस्कान ने सबका दिल जीत लिया.

Photo: Instagram
  • 6/9

दूल्हे राजा साकिब का शाही अंदाज

वहीं, दूल्हे राजा साकिब सैफी भी अपने लुक से कनिका को बराबर की टक्कर दे रहे थे. साकिब ने हिंदू रस्मों के लिए क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग साफा (पगड़ी) और गले में मोतियों की माला पहनी थी.

Photo: Instagram
  • 7/9

निकाह में दिखा कनिका का नूरानी अंदाज

फेरों के लिए भारी लाल लहंगा पहनने के बाद, निकाह की रस्म के लिए कनिका ने बेहद खूबसूरत ऑफ-वाइट शेड का शरारा सूट चुना, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी. इस आउटफिट पर सुनहरे धागों और जरी का बारीक काम किया गया था. अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए कनिका ने सिर पर बारीक नेट का दुपट्टा ओढ़ा था, जो उनके चेहरे के नूर को और बढ़ा रहा था.

Photo: Instagram
  • 8/9

जूलरी की बात करें तो कनिका ने ट्रेडिशनल मुस्लिम ब्राइडल टच देते हुए माथे पर एक शानदार पासा और भारी नथ पहनी थी, जिसने उनके पूरे लुक को एक शाही अंदाज दिया. उनके गले में सजे कुंदन और मोतियों के हार ने उनके ऑफ-वाइट लिबास के साथ एक बेहतरीन कंट्रास्ट पैदा किया. साकिब के भी निकाह की रस्म के दौरान काफी संजीदा और शाही नजर आया.

Photo: Instagram
  • 9/9

बता दें कि कुछ समय पहले ये जोड़ी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों के चलते विवादों में घिर गई थी, जिससे उनकी काफी आलोचना भी हुई थी. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लगातार शादी की बधाई दे रहे हैं. फिलहाल, साकिब और कनिका अपनी शादीशुदा जिंदगी के शुरुआती पलों को एंजॉय कर रहे हैं और उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रही हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement