scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

हाथ में कलश, माथे पर बिंदी...,सिंपल ऑर्गेंजा साड़ी पहन शिवभक्ति में डूबीं मौनी रॉय, PHOTOS

mouni roy
  • 1/7

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में आध्यात्मिक नगरी कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि मनाई. जिसकी झलक उन्होंने खुद ही फैंस को दिखाई है. मौनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो शिवभक्ति में लीन नजर आ रही हैं. मौनी जहां भी जाती हैं, उनका अंदाज हर बार लोगों का ध्यान उनकी तरफ खींच ही लेता है, इस बार भी उनके साड़ी लुक पर लोगों की निगाहें ठहर गईं.

(Photo: Instagram@imouniroy)
 

mouni saree
  • 2/7

इस खास मौके पर मौनी रॉय ने ट्रेडिशन लुक में दिखीं, उन्होंने बेहद खूबसूरत पेस्टल मिंट ग्रीन शेड की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी, जिसका लाइट, फ्लोई और ट्रांसपेरेंट टेक्सचर इसे ग्रेसफुल बना रहा था. साड़ी के बॉर्डर पर बारीक सुनहरी जरी की बूटियां लगी हैं, जो उनके लुक शाही टच दे रहा है.

(Photo: Instagram@imouniroy)
 


 

mouni roy
  • 3/7

मौनी ने साड़ी के पल्लू को बेहद करीने से कंधे पर खुला छोड़ा था, जबकि उनके ब्लाउज पर की गई हैवी एम्ब्रॉयडरी और सीक्वेंस वर्क इस सिंपल लुक को फेस्टिव वाइब दी. मौनी की साड़ी भले ही सिंपल थी, लेकिन हैवी ब्लाउज ने उनके लुक को पूरी तरह से रॉयल बनाया. ब्लाउज का बैक काफी स्टाइलिश और बोल्ड था.

(Photo: Instagram@imouniroy)

Advertisement
mouni look
  • 4/7

 उनकी साड़ी के किनारों पर गोल्डन गोटा बॉर्डर दिया गया, जो बहुत मोटा नहीं बल्कि पतला और क्लासी है. जो साड़ी को मिनिमल लेकिन रिच लुक दे रहा है. सिंपल साड़ी के साथ मौनी ने आंखों पर ब्लैक आईशैडो लगाया था, बालों का उन्होंने एक लो बन बनाया रखा था जो उनके लुक को निखार रहा था. 

(Photo: Instagram@imouniroy)

mouni jhumke
  • 5/7

मौनी रॉय ने अपने पारंपरिक लुक को बेहद सादगी से पूरा किया था, कानों में खूबसूरत झुमके और माथे पर छोटी सी बिंदी उनके अंदाज को और निखार रही थी. एक तस्वीर में वह मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करती दिखीं, जहां उनके हाथ में तांबे का कलश नजर आया, उनके चेहरे पर शांति और भक्ति का भाव साफ दिखाई दे रहा था.

(Photo: Instagram@imouniroy)
 

Tamannaah Bhatia and mouni roy
  • 6/7

मौनी रॉय के अलावा यहां कई और जानी-मानी एक्ट्रेसेस भी पहुंची थीं, जिनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही थीं. फोटो में उनके बगल में तमन्ना भाटिया बैठी नजर आ रही हैं, दोनों इस समय शिव भक्ति में पूरी तरह लीन दिखाई दे रही हैं. उन्होंने काले रंग का शॉल ओढ़ रखा है और शांत मुद्रा में बैठकर ध्यान कर रही हैं, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय और आध्यात्मिक नजर आ रहा है.

(Photo: Instagram@imouniroy)

mouni roy
  • 7/7

मौनी रॉय एक तस्वीर में श्रद्धा के साथ शिवलिंग पर जल चढ़ाती नजर आ रही हैं, उनके सामने काफी बड़ी शिवलिंग है जिस पर सीढ़ी पर चढ़कर पानी चढ़ा रही है. इस दौरान उन्होंने अपनी साड़ी का पल्लू कंधे से आगे की ओर संभालकर रखा हुआ है और उनके चेहरे पर भक्ति और शांति का भाव साफ झलक रहा है. मौनी शिवभक्त हैं और वह अक्सर ईशा योग केंद्र जाती रहती हैं, जहां वह आध्यात्म और ध्यान से जुड़ती हैं.

(Photo: Instagram@imouniroy)

Advertisement
Advertisement