scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

एल्विश यादव का 'प्यार'...कभी कोर्सेट ड्रेस तो कभी साड़ी, बेहद स्टाइलिश हैं जिया शंकर, देखें Photos

Elvish Yadav-Jiya Shankar
  • 1/12

बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करने के बाद से सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और जिया शंकर की सगाई की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, जिससे उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. दरअसल, 5 फरवरी को एल्विश ने लेडी का हाथ पकड़े हुए अपनी एक क्लोज-अप तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उसकी उंगली पर हीरे की अंगूठी साफ दिखाई दे रही थी. कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरी मिल गई.'

यह स्टोरी जिया शंकर के इंस्टाग्राम पर भी दोबारा शेयर की गई, जहां उन्होंने सिर्फ एक दिल वाला इमोजी जोड़ा, जिससे अटकलें और तेज हो गईं. हालांकि ये सच है या फिर ये उनके किसी नई प्रोजेक्ट का हिस्सा ये कन्फर्म ना होने तक कुछ नहीं कहा जा सकता. 

(Photo: Instagram/Elvish Yadav-Jiya Shankar)

Elvish Yadav-Jiya Shankar
  • 2/12

17 अप्रैल 1995 को मुंबई में हुआ था और वह एक्ट्रेस हैं. 2013 में तेलुगु फिल्म 'इंथा अंदांगा उन्नावे' से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. बता दें कि जिया काफी स्टाइलिश और फैशनेबल हैं. 

तो आइए जिया के कुछ ग्लैमरस लुक देख लेते हैं जिनसे लेडीज आइडिया लेकर अपना ड्रेसअप भी कर सकती हैं.

(Photo: Instagram/Elvish Yadav-Jiya Shankar)

Elvish Yadav-Jiya Shankar
  • 3/12

ब्लैक लेदर मिडी ड्रेस

इस लुक में जिया शंकर ब्लैक कलर की स्ट्रैपलेस लेदर ड्रेस में बेहद बोल्ड और कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स में खुला छोड़ा है और न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा है. यह आउटफिट नाइट आउट या किसी ग्लैमरस इवेंट के लिए परफेक्ट चॉइस है.

(Photo: Instagram/Elvish Yadav-Jiya Shankar)

Advertisement
Elvish Yadav-Jiya Shankar
  • 4/12

पिंक प्रिंटेड बिकिनी टॉप एंड डेनिम

वेकेशन मोड ऑन करते हुए जिया ने पिंक और व्हाइट प्रिंटेड बिकिनी टॉप को ब्लू डेनिम शॉर्ट्स के साथ पेयर किया है. लेयर्ड नेकलेस और मेसी हेयर उनके इस बीच लुक को काफी रिलैक्स्ड और समरी फील दे रहे हैं. पूल साइड रिलैक्स करने के लिए यह लुक काफी ट्रेंडी है.

(Photo: Instagram/Elvish Yadav-Jiya Shankar)

Elvish Yadav-Jiya Shankar
  • 5/12

रेड एम्ब्रॉयडर्ड ऑर्गेंजा साड़ी

ट्रेडिशनल लुक में भी जिया का कोई मुकाबला नहीं है, उन्होंने यहाँ रेड हैवी एम्ब्रॉयडर्ड ऑर्गेंजा साड़ी पहनी है. इसके साथ उन्होंने मैचिंग एम्बेलिश्ड ब्लाउज और कुंदन चोकर नेकलेस कैरी किया है. माथे पर छोटी सी बिंदी और स्माइल उनके इस एथनिक अवतार को गॉर्जियस बना रही है.

(Photo: Instagram/Elvish Yadav-Jiya Shankar)
 

Elvish Yadav-Jiya Shankar
  • 6/12

फ्लोरल प्रिंट कोर्सेट और व्हाइट स्कर्ट

ग्रीस की गलियों में जिया ने फ्लोरल प्रिंट वाला स्ट्रैपलेस कोर्सेट टॉप और व्हाइट लॉन्ग स्कर्ट कैरी की है. उन्होंने हाथ में एक लग्जरी बेज हैंडबैग लिया है और बालों को पीछे की ओर बांधा है. ब्राइट मेकअप और उनकी खिलखिलाती हंसी इस वेकेशन लुक को शानदार बना रही है.

(Photo: Instagram/Elvish Yadav-Jiya Shankar)
 

Elvish Yadav-Jiya Shankar
  • 7/12

कैजुअल डिज्नी वाइब्स

डिज्नीलैंड वेकेशन के लिए जिया ने रेड ग्राफिक टी-शर्ट के साथ ब्लू डेनिम स्कर्ट और व्हाइट फ्लीस जैकेट कैरी की है. हाई स्ट्राइप्ड मोजे और व्हाइट स्नीकर्स उनके इस लुक को काफी कूल और स्पोर्टी बना रहे हैं. मेकअप की बात करें तो उन्होंने इसे बिल्कुल नेचुरल रखा है जो उनकी मुस्कुराहट को और बढ़ा रहा है.
 

(Photo: Instagram/Elvish Yadav-Jiya Shankar)

Elvish Yadav-Jiya Shankar
  • 8/12

वाइन रेड पेपलम गाउन

किसी अवॉर्ड नाइट या फॉर्मल इवेंट के लिए जिया का यह वाइन रेड पेपलम स्टाइल बॉडीकॉन गाउन एकदम बेस्ट है. उन्होंने इसके साथ डायमंड चोकर नेकलेस पहना है और बालों को स्लीक पोनीटेल में बांधा है. विंग्ड आईलाइनर और सटल मेकअप उनके इस क्लासी लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहा है.

(Photo: Instagram/Elvish Yadav-Jiya Shankar)
 

Elvish Yadav-Jiya Shankar
  • 9/12

रेड को-ऑर्ड सेट विद लॉन्ग स्कर्ट

जिया इस रेड स्लीवलेस क्रॉप टॉप और व्हाइट टियरड लॉन्ग स्कर्ट में बेहद फ्रेश और स्टाइलिश दिख रही हैं. ब्लैक सनग्लासेस और गले में चंकी नेकलेस उनके इस स्ट्रीट स्टाइल लुक में चार चांद लगा रहे हैं. खुले बाल और लाइट लिपस्टिक उनके इस डे-आउट लुक को कम्पलीट कर रहे हैं.

(Photo: Instagram/Elvish Yadav-Jiya Shankar)
 

Advertisement
Elvish Yadav-Jiya Shankar
  • 10/12

नेवी ब्लू बिकिनी विद प्रिंटेड सारोंग

बीच पर धूप का आनंद लेते हुए जिया ने नेवी ब्लू बिकिनी टॉप के साथ एनिमल प्रिंटेड सारोंग स्कर्ट पहनी है. उन्होंने गले में एक प्यारा सा पेंडेंट पहना है और सटल मेकअप के साथ अपने वेकेशन ग्लो को बरकरार रखा है. यह लुक काफी बोल्ड और स्टाइलिश है.

(Photo: Instagram/Elvish Yadav-Jiya Shankar)

Elvish Yadav-Jiya Shankar
  • 11/12

रेड साटन कोर्सेट गाउन

सनसेट के बैकड्रॉप में जिया रेड कलर के साटन कोर्सेट स्टाइल गाउन में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. स्लीक स्ट्रैप्स और फिटेड कोर्सेट उनकी बॉडी को बेहतरीन तरीके से फ्लॉन्ट कर रहा है. डार्क रेड लिपस्टिक और खुले बाल उनके इस लुक में ड्रामेटिक टच जोड़ रहे हैं.

(Photo: Instagram/Elvish Yadav-Jiya Shankar)

Elvish Yadav-Jiya Shankar
  • 12/12

एलिगेंट ब्लैक ईवनिंग गाउन

ब्लैक कलर कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता और जिया ने इसे इस ऑफ-शोल्डर ब्लैक गाउन के साथ साबित कर दिया. गाउन के वेस्ट पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी इसे काफी रॉयल लुक दे रही है. स्लीक हेयरस्टाइल और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उन्होंने इस ईवनिंग लुक को बेहद सोफिस्टिकेटेड रखा.

(Photo: Instagram/Elvish Yadav-Jiya Shankar) 

Advertisement
Advertisement