scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

सर्दियों के बाद Puffer Jackets को रखने की टेंशन खत्म! अपनाएं ये आसान तरीके,सालों-साल रहेंगी बिल्कुल नई

puffer jackets
  • 1/7

फरवरी के दस्तक देते ही मौसम बदल गया है और अब हल्की ठंड में मोटे स्वेटर्स और पफर जैकेट्स की जरूरत खत्म हो गई है.ऐसे में अब लोग ऊनी कपड़ों और पफर जैकेट्स को सही से स्टोर करके रख रहे हैं. मगर ऐसे में ही लोग सबसे बड़ी गलती करते हैं, वो पफर जैकेट्स को भी ऊनी कपड़ों की तरह ही स्टोर करने लगते हैं. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी महंगी पफर जैकेट्स अगली सर्दी भी वैसी रहे, तो अपनी इस आदत को तुरंत छोड़ दीजिए और इन आसान टिप्स से पफर जैकेट्स को स्टोर करें, जिससे वो लंबे समय तक नई जैसी रहेंगी. 

(Photo Credit- Adobe Stock Images)

Puffer Jacket
  • 2/7

पफर जैकेट को स्टोर करने से पहले उनको अच्छी तरह से साफ करके सूखा लें, क्योंकि पसीने की गंध या नमी जैकेट के अंदर बैक्टीरिया और फफूंद पैदा कर सकती है जो फाइबर को धीरे-धीरे कमजोर कर देते हैं. जैकेट को हमेशा ठंडे पानी और माइल्ड डिटर्जेंट से धोएं और धूप में सुखाने के बजाय उसे हवादार जगह पर नेचुरल तरीके से सूखने दें ताकि उसका बाहरी फैब्रिक खराब न हो.

(Photo Credit- Adobe Stock Images)

puffer jackets packed
  • 3/7

अपनी महंगी पफर जैकेट को कभी भी पतले तार वाले या प्लास्टिक के कमजोर हैंगर पर न टांगें, क्योंकि जैकेट का वजन कंधों पर दबाव डालता है जिससे उसकी शेप बिगड़ सकती है और कंधे लटक सकते हैं. इसकी जगह हमेशा लकड़ी के या पैडेड चौड़े हैंगर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो जैकेट को सहारा देते हैं और उसके कंधे के हिस्से को बिल्कुल वैसा ही रखते हैं जैसा वह खरीदते समय था.

(Photo Credit- Adobe Stock Images)
 

Advertisement
jackets
  • 4/7

कई लोग जगह बचाने के चक्कर में पफर जैकेट को वैक्यूम बैग में डालकर हवा निकाल देते हैं, लेकिन यह जैकेट के अंदर की फिलिंग के लिए सबसे नुकासनदायक साबित हो सकता है. ज्यादा प्रेशर के कारण जैकेट के अंदर के रेशे टूट जाते हैं और वह अपनी गर्माहट पैदा करने की ताकत खो देती है, इसलिए हमेशा जैकेट को बिना दबाए खुली और हवादार जगह पर ही रखना चाहिए.
(Photo Credit- Adobe Stock Images) 
 

jackets store
  • 5/7

अपनी जैकेट को सीधे वार्डरोब में रखने के बजाय एक ब्रीदेबल फैब्रिक कवर या सूती कपड़े के बैग में रखें, जो इसे धूल-मिट्टी और कीड़ों से बचाएगा और साथ ही उनको एयर भी मिलती रहेगी. प्लास्टिक कवर का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि प्लास्टिक नमी को अंदर ही रोक लेता है, जिससे जैकेट से अजीब सी स्मेल आने लगती है और उसके अंदर का मटेरियल सड़ सकता है, इसलिए सूती कपड़े का कवर सबसे बढ़िया है.
(Photo Credit- Adobe Stock Images)

puffer jackets
  • 6/7

अगर आप जैकेट को लंबे समय के लिए स्टोर कर रहे हैं, तो महीने में कम से कम एक बार उसे अलमारी से बाहर निकालें और अच्छी तरह झाड़ें ताकि अंदर की रुई या फाइबर एक जगह जमने न पाएं. जैकेट को हिलाने-डुलाने से उसके अंदर हवा भर जाती है जिससे उसकी 'लॉफ्ट' या फुलाव बरकरार रहता है और जब आप उसे दोबारा पहनते हैं, तो वह बिल्कुल नई और फूली हुई नजर आती है.

(Photo Credit- Adobe Stock Images)
 

jackets
  • 7/7

स्टोरेज से पहले जैकेट की सभी जेबों को अच्छी तरह चेक करें और चाबियां, सिक्के, लिप बाम या कोई भी भारी सामान निकाल दें, क्योंकि लंबे समय तक जेब में भारी सामान रहने से फैब्रिक खिंच सकता है. जेबों पर प्रेशर पड़ने से जैकेट के नीचे वाले हिस्से को नीचे की तरफ खींचता है, जिससे पूरी जैकेट की फिटिंग बिगड़ सकती है और सिलाई के पास से कपड़ा फटने या कमजोर होने का डर भी बना रहता है.

(Photo Credit- Adobe Stock Images)
 

Advertisement
Advertisement