scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

रेवती सुले की शादी में छा गईं रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज, साड़ी में लगीं बहुत ही प्यारी, सादगी से जीता दिल

रेवती सुले की शादी में प्रिया सरोज. (Photo: Instagram/@ipriyasarojmp)
  • 1/8

एनसीपी (NCP) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले शादी के बंधन में बंध गई हैं. रेवती ने 20 जून 2026 को महाराष्ट्रीयन रीति रिवाजों से नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी से शाही रचाई. मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं. इनमें समाजवादी पार्टी की सांसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज भी शामिल थीं.

प्रिया सरोज ने रेवती सुले की शादी की कुछ खास तस्वीरें शेयर की. जैसे ही उन्होंने तस्वीरें पोस्ट की वैसे ही वो वायरल हो गईं. इन तस्वीरों में प्रिया देसी लुक में नजर आ रही हैं. शादी में उनका साड़ी वाला देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. 

रेवती सुले की शादी में प्रिया सरोज. (Photo: Instagram/@ipriyasarojmp)
  • 2/8

प्रिया सरोज हमेशा अपने सिंपल और सादगी भरे स्टाइल के लिए सुर्खियां बटोरती हैं. इस बार भी उनका सिंपल, लेकिन खूबसूरत लुक देखने को मिला. उन्होंने मेहंदी रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी. खास बात ये रही कि इस साड़ी में ज्यादा भारी काम नहीं था, बल्कि सिर्फ बॉर्डर को छोटे-छोटे पर्ल की कढ़ाई से खूबसूरती से सजाया गया था. फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और हल्की सी चमक ने उनके पूरे लुक को और भी खास बना दिया.

रेवती सुले की शादी में प्रिया सरोज. (Photo: Instagram/@ipriyasarojmp)
  • 3/8

प्रिया सरोज ने अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहना था. उन्होंने साड़ी को डार्क ग्रीन कलर के साथ पेयर किया था. इस ब्लाउज पर गोल्डन धागों से एम्ब्रॉयडरी की गई थी और सीक्वेंस के वर्क से भी सजाया गया था. ये उनके पूरे आउटफिट को एक रिच और एलिगेंट टच दे रहा था. ये कॉम्बिनेशन शादी जैसे मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था.

Advertisement
रेवती सुले की शादी में प्रिया सरोज. (Photo: Instagram/@ipriyasarojmp)
  • 4/8

प्रिया ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए भारी-भरकम जूलरी नहीं पहनी, बल्कि थोड़ा अलग अंदाज अपनाया. उन्होंने भारी नेकलेस की जगह सिर्फ झुमके पहने, जो उनके लुक को सिंपल लेकिन ग्रेसफुल बना रहे थे. प्रिया ने अपने झुमकों को हैवी लुक देने के लिए उनमें इयरचेन जोड़ी हुई थीं. 

रेवती सुले की शादी में प्रिया सरोज. (Photo: Instagram/@ipriyasarojmp)
  • 5/8

हेयरस्टाइल की बात करें तो प्रिया ने अपने बालों को हल्की वेवी स्टाइल में खुला रखा, जो उनके चेहरे पर काफी सूट कर रहा था. माथे पर लगी छोटी सी बिंदी और हल्का मेकअप उनके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा रहा था.

रेवती सुले की शादी में प्रिया सरोज. (Photo: Instagram/@ipriyasarojmp)
  • 6/8

फंक्शन के दौरान एक खास पल कैमरे में कैद हुआ जिसने सबका ध्यान खींच लिया. प्रिया सरोज स्टेज के पास दूल्हा-दुल्हन से मिलने के लिए खड़ी थीं, तभी खुद सुप्रिया सुले आईं और उनका हाथ पकड़कर उन्हें आगे लेकर गईं.

रेवती सुले की शादी में प्रिया सरोज. (Photo: Instagram/@ipriyasarojmp)
  • 7/8

इस दौरान सुप्रिया सुले का ये अपनापन और सादगी भरा अंदाज देख प्रिया काफी खुश नजर आईं. उन्होंने इस पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया. वहां प्रिया ने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया और फोटो के लिए पोज भी दिए.

रेवती सुले की शादी में प्रिया सरोज. (Photo: Instagram/@supriyasule)
  • 8/8

शादी में सिर्फ प्रिया सरोज ही नहीं, बल्कि सुप्रिया सुले का लुक भी चर्चा में रहा. वो अपनी बेटी की शादी में हरे रंग की खूबसूरत पैठणी साड़ी में नजर आईं, जिस पर रेडिश बॉर्डर था. उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए गोल्ड जूलरी पहनी, जो उनके लुक को शाही बना रही थी. इसके साथ ही चूड़ियां, कंगन और बिंदी के साथ बालों में लगा गजरा उनके पूरे अंदाज को बहुत ही ट्रेडिशनल लुक दे रहा था.

Advertisement
Advertisement