scorecardresearch
 

कोर्ट नंबर 72, सीरियल नंबर 142... अविमुक्तेश्वरानंद केस में आज बड़ा दिन

अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. यह केस जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की कोर्ट में सूचीबद्ध है.

Advertisement
X
अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया सत्ता की साजिश (Photo: ITG)
अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया सत्ता की साजिश (Photo: ITG)

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवादों में घिरे हैं. बटुकों ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्रयागराज में केस दर्ज कराया है. मेडिकल परीक्षण में भी यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो गई है. अविमुक्तेश्वरानंद पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है.

अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद की ओर से दायर जमानत याचिका पर शुक्रवार 27 फरवरी, यानी आज सुनवाई होनी है. यह याचिका कोर्ट नंबर 72 में लिस्टेड है और इसका सीरियल नंबर 142 है. दोपहर में लंच के बाद अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हो सकती है.

यह भी पढ़ें: 'कोड C27' बढ़ाएंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें, करोड़ों के वित्तीय लेन-देन खुलासे से हड़ंकप

वादी पक्ष की ओर से यह केस कोर्ट में सुनवाई के लिए मेंशन किया जा सकता है. हालांकि, इस केस का सीरियल नंबर 142 है. ऐसे में इस केस का नंबर आ पाना भी मुश्किल ही माना जा रहा है. इस याचिका पर सुनवाई जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की बेंच में होनी है. इस संवेदनशील केस में कोर्ट के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'कहते थे गुरु दीक्षा लो, अविमुक्तेश्वरानंद के सामने पेश करते और फिर गंदा काम...', आजतक पर बटुकों का खुलासा  

गौरतलब है कि अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने ऊपर लगे आरोप पूरी तरह से निराधार और सत्ता की साजिश बताया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज की पुलिस के साथ मौजूदगी पर सवाल उठाए और दावा किया कि जिन बच्चों को पीड़ित बताया जा रहा है, वे लंबे समय से उनके ही पास रह रहे हैं. इस बात के सबूत हम अदालत में पेश करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement