scorecardresearch
 

कैब का इंतजार कर रही महिला से सड़क पर बदसलूकी, वीडियो बनाते ही भागा आरोपी

बेंगलुरु में कैब का इंतजार कर रही एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है.

Advertisement
X
यह घटना राममूर्ति नगर इलाके की बताई जा रही है. (Photo: Representational)
यह घटना राममूर्ति नगर इलाके की बताई जा रही है. (Photo: Representational)

बेंगलुरु में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में सड़क किनारे कैब का इंतजार कर रही एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई, जिससे शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है.

यह घटना राममूर्ति नगर इलाके की बताई जा रही है, जहां महिला सड़क किनारे खड़ी होकर अपनी कैब का इंतजार कर रही थी.

इस दौरान आरोपी वहां पहुंचा और कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए महिला के साथ बदसलूकी करने लगा. महिला ने जब अपने मोबाइल फोन से उसकी हरकतों को रिकॉर्ड करना शुरू किया, तो आरोपी मौके से भाग गया.

यह भी पढ़ें: देहरादून में नया पुल धंसा, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा का रौद्र रूप... उत्तराखंड में आफत की बारिश

घटना के बाद महिला ने आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसके बाद मामला सामने आया.

महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि आरोपी की बातें डराने वाली और अपमानजनक थीं, और उनसे सुरक्षा को लेकर डर महसूस हुआ. महिला ने लोगों से सार्वजनिक जगहों पर हैरेसमेंट के खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की.

Advertisement

इस मामले को लेकर राममूर्ति नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement