कर्नाटक के बेंगलुरु में एक तेज रफ्तार SUV ने ऐसा कहर मचाया कि तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा. SUV पहले सड़क किनारे खड़ी बाइकों से टकराई और फिर एक कबाब सेंटर में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी होटल के अंदर तक पहुंच गई. वहां खाना बनाने के लिए रखा गर्म तेल लोगों पर गिर गया. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. अब हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
घटना बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा इलाके की है. 28 अक्टूबर को एक तेज रफ्तार SUV ने पहले सड़क किनारे खड़ी बाइकों को टक्कर मारी. इसके बाद गाड़ी एक कबाब सेंटर में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि SUV होटल के अंदर तक पहुंच गई. वहां खाना बनाने के लिए रखा गर्म तेल लोगों पर गिर गया. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यहां देखें वीडियो
एक SUV तेज रफ्तार से सड़क पर जा रही थी. इसी दौरान ड्राइवर गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रख पाया और SUV सड़क किनारे खड़ी बाइकों से जा टकराई. इसके बाद कार कबाब सेंटर में जा घुसी. कबाब सेंटर के अंदर उस वक्त खाना बनाने का काम चल रहा था. कड़ाही में तेल उबल रहा था. SUV की टक्कर से वहां रखा तेल बिखर गया और अंदर मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए.
हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. उनकी पहचान बसवराज, मुनिकृष्णा और मंजेश के रूप में हुई है. तीनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यानी इस हादसे में सिर्फ सड़क पर खड़ी गाड़ियों को नुकसान नहीं पहुंचा, बल्कि होटल के अंदर मौजूद लोगों को भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी.
हादसे के दौरान वहां लगे CCTV कैमरों ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसी फुटेज के जरिए हादसे की तस्वीरें सामने आई हैं. बन्नेरघट्टा पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी यह साफ नहीं है कि SUV आखिर बेकाबू कैसे हुई. फिलहाल तीनों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर तेज रफ्तार SUV सड़क से सीधे होटल के अंदर कैसे पहुंच गई.