scorecardresearch
 

व्यापारी को डिजिटल अरेस्ट कर 15 करोड़ ऐंठे... 2 साइबर शातिर गिरफ्तार

कर्नाटक पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों पर एक व्यापारी से 15 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Advertisement
X
हैदराबाद से डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले गिरफ्तार. (Photo: Representational )
हैदराबाद से डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले गिरफ्तार. (Photo: Representational )

बेलगावी पुलिस ने शनिवार को बताया कि 'डिजिटल अरेस्ट' स्कैम के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस स्कैम में 81 साल के एक कारोबारी ने 15 करोड़ रुपये से ज़्यादा गंवा दिए थे. जालसाज़ों ने CBI अधिकारी बनकर कारोबारी पर एक आर्थिक अपराध में शामिल होने का आरोप लगाया था.

एक एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी वेंकटेश शरथ नाइक और देगावत श्रीपदा नाइक हैदराबाद के रहने वाले हैं. उन्हें हाल ही में जांचकर्ताओं द्वारा चलाए गए एक ऑपरेशन के दौरान पकड़ा गया. उनकी गिरफ्तारी 18 मार्च को बेलगावी सिटी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले की विस्तृत जांच के बाद हुई.

हैदराबाद से हुई गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक जांचकर्ताओं ने हैदराबाद, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और पश्चिम बंगाल में फैले 10 लाभार्थी खातों का पता लगाया. हैदराबाद के एक खाते में 2 करोड़ रुपये के ट्रांसफर से जांच में अहम सुराग मिला. इसके बाद 6 अप्रैल को साइबर कमांड यूनिट की एक टीम ने हैदराबाद में कई जगहों पर छापा मारा, जिसके बाद इन दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

जांचकर्ताओं ने बताया कि इन दोनों ने अपने संयुक्त खाते की जानकारी, इंटरनेट बैंकिंग क्रेडेंशियल्स और चेक बुक एक ऐसे हैंडलर को सौंप दिए थे, जो अभी भी फरार है. अधिकारियों के अनुसार उस बुज़ुर्ग नागरिक को लगभग छह हफ़्तों तक कई कॉल आए, जिनमें वीडियो कॉल भी शामिल थे.

Advertisement

जालसाज़ों ने दावा किया कि पीड़ित को 25 लाख रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के लिए 5 लाख रुपये का कमीशन मिला था और उसके खिलाफ अवैध आर्थिक गतिविधियों के लिए शिकायतें दर्ज की गई थीं. ऐसे में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार करने की धमकी देकर आरोपियों ने पीड़ित पर दबाव डाला कि वह अपने खाते और वित्तीय जानकारी उनके साथ साझा करे. साथ ही पैसे को किसी "सुरक्षित या सरकारी खाते" में ट्रांसफर कर दे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement