scorecardresearch
 

मस्जिद की दीवार पर 12 साल के बेटे से लिखवाता था ‘जय श्री राम’ का नारा, ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

कर्नाटक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी अपने 12 साल के बेटे से शहर की मस्जिद पर जय श्री राम का नारा लिखवाता था.

Advertisement
X
बेटे से मस्जिद पर जय श्री राम का नारा लिखवाने वाला गिरफ्तार. (Photo: ITG)
बेटे से मस्जिद पर जय श्री राम का नारा लिखवाने वाला गिरफ्तार. (Photo: ITG)

कर्नाटक की बागलकोट पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. जिस पर आरोप है कि उसने अपने नाबालिग बेटे से शहर की एक मस्जिद की दीवार पर “जय श्री राम” लिखने को कहा था. आरोपी, जिसकी पहचान यमुनोरी भजंत्री के तौर पर हुई है. 

सीसीटीवी से हुई आरोपी की पहचान

बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात अपनी बहन के कुछ बच्चों समेत छह बच्चों के साथ इलाके में गया था. फिर उसने अपने 12 साल के बेटे को मस्जिद की बाहरी दीवार पर 'जय श्री राम' का नारा लिखने को कहा. यह घटना तब सामने आई जब पास के CCTV कैमरे में जो हुआ वह कैद हो गया. पुलिस टीमों ने बाद में उस जगह का दौरा किया. जिसके बाद पुलिस ने वीडियो की जांच की और भजंत्री को ढूंढ निकाला.

यह भी पढ़ें: Lucknow: Fake ID कार्ड लेकर मंदिर में घुसा था तौफीक, जयश्री राम का नारा लगाकर खंडित की मूर्तियां

इसके तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं उसके 12 साल के बेटे को जुवेनाइल प्रोसीजर के तहत रखा गया है और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया. डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने लोगों से बच्चों को गैर-कानूनी कामों में शामिल न करने की अपील की और चेतावनी दी कि जो बड़े नाबालिगों का गलत इस्तेमाल करके जुर्म करवाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी अपने 12 साल के बच्चे से शहर की एक मस्जिद की दीवार पर जयश्री राम का नार लिखवाता था. आरोपी को वीडियो की जांच के बाद हिरासत में लिया गया है. वहीं बच्चे पर जुवेनाइल प्रोसीजर के तहत कार्रवाई की गई. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement