scorecardresearch
 

Viral Jokes in Hindi: पड़ोसी के बार-बार देखने से परेशान थी पत्नी, पति ने बताया ये गजब का उपाय

Viral Jokes In Hindi: स्वस्थ जीवन के लिए हंसते खिलखिलाते रहना बेहद जरूरी है. आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं मजेदार जोक्स.

Advertisement
X
Viral jokes in Hindi
Viral jokes in Hindi

Viral Jokes In Hindi: जीवन में यूं तो दुखी होने के कई कारण होते हैं लेकिन हमें हर हाल में खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए.  यदि आप हंसने मुस्कुराने की आदत डाल लें तो आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं. इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं धमाकेदार जोक्स. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

1) पत्नी - मेरे बाल सफेद होते जा रहे हैं,
व्हाट शुड आई डू...? 
पति - यू शुड डाई...!
लेकिन पत्नी ने कुछ और समझा और कर दी पतिदेव की धुनाई...!

2) एक शराबी अपने दोस्त से - आज तब तक पीएंगे जब तक,
वो सामने वाले तीन पेड़ छह नहीं दिखने लगें...!
बगल से जा रहा व्यक्ति बोला - बस करो...
सामने एक ही पेड़ है...!
अब क्या जंगल बनाओगे...?

ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Jokes in Hindi

3) बहू - मां जी, ये अभी तक नहीं आए,
कहीं किसी दूसरी लड़की के साथ...!
सास - अरे, तू हमेशा उल्टा क्यों सोचती है...?
ऐसा भी तो हो सकता है कि 
किसी ट्रक के नीचे आ गया हो...!

4) पत्नी - खिड़की के परदे लगवा दो, 
नया पड़ोसी मुझे बार-बार देखने की कोशिश करता है
पति - एक बार ठीक से देख लेने दो, 
वह खुद ही परदे लगवा लेगा...!

Advertisement

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

 

Advertisement
Advertisement