scorecardresearch
 

Desi Jokes: टीचर ने पूछा- बड़े होकर क्या बनोगे? टिल्लू का जवाब सुनकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Social Media Viral Jokes: हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं. आज (26 मार्च) फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले.

Advertisement
X
JOKES
JOKES

> दो दोस्त सफर पर जा रहे थे, रात हो गई वो टेंट लगाकर सो गए. रात को एक दोस्त की नींद खुली, उसने दूसरे को जगाकर कहा,
आसमान की तरफ तुझे क्या नज़र आता है?
दूसरा : बहुत सारे सितारे..
पहला : इससे क्या पता चलता है?
दूसरा : आसमान कितना खुबसूरत है.
पहला : अबे न्यूटन की औलाद, टेंट चोरी हो गया है.!!!

 

> सिट्टू – शर्ट के लिए एक अच्छा कपड़ा दिखाइए,
सेल्स मैन – प्लेन में दिखाऊं?
सिट्टू– नहीं हेलिकॉप्टर में दिखा!

 

> पति- मैं तुम्हें झगड़ा का मौका नहीं दूंगा.
पत्नी- मैं तुम्हारे मौके की मोहताज नहीं हूं!

 

>लड़की वाले- जी आपका लड़का क्या करता है?
लड़के वाले- जी वो पायलट है
लड़की वाले- जी कौन सी एयरलाइन्स में पायलट है?
लड़के वाले- जी वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता है
इसे सुनकर लड़की वालों का सिर चकरा गया

 

>मास्टर जी- दशमलव किसे कहते हैं?
गप्पू- जब 10 से लव हो जाए, उसी को दशमलव कहते हैं...!

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

>बेटा- पापा भूकंप आया 
पापा- अरे कहां आया? 
बेटा- हमारे घर पूरा बेड हिला गया 
पापा- कितनी तीव्रता का था? 
बेटा- 5.3 
पापा- बेटा कुछ पढ़ लिया कर अब तो भूकंप भी तेरे से ज्यादा नंबर लाने लगा है.

Advertisement

 

> टीचर – 1 से 10 तक गिनती सुनाओ.
छात्र ..1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10..
टीचर – 6 कहां है ?
छात्र – जी वो तो मर गया.
टीचर – मर गया? कैसे मर गया???
छात्र …जी मैडम, आज सुबह टीवी पर न्यूज में बता रहे थे कि स्वाइन फ्लू में 6 की मौत हो गई.

 

> टीचर: ईरादे बुलन्द होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है.
पिंटू: मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं
टीचर: कैसे?
पिंटू: हैंड पम्प से

 

> मैडम class का Group Photo बच्चों को दिखाकर बोली- जब तुम
बड़े हो जाओगे तो इस photo को देखकर कहोगे.,
ये रहा किट्टू जो अमेरिका चला गया.,
ये रहा बिट्टू जो London चला गया.,
और ये रहा रिंकू जो यहीं का यहीं रह गया..
ये बात सुनकर रिंकू बोला – और ये रही हमारी मैडम जिनका देहांत हो गया.

 

> टीचर :- टिल्लू तुम बताओ, बड़े होकर क्या बनोगे?
टिल्लू, शर्माते हुए : दूल्हा
टीचर :- अरे मेरा मतलब है, बड़े होकर क्या पाना चाहते हो?
टिल्लू, शर्माते हुए : दुल्हन
टीचर :- उफ्फ! मुझे बताओ, बड़े होकर ऐसा क्या करोगे जो तुमने अभी तक नहीं किया ?
टिल्लू, शर्माते हुए : जी टीचर, शादी!

Advertisement

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement