scorecardresearch
 

Desi Jokes: अगर कोई गलती हो जाए तो क्या करना चाहिए? गोलू ने दिया ये धांसू आइडिया

जब आप खुश और तनावमुक्त रहते हैं तो आपके चेहरे पर निखार दिखने लगता है. हल्की सी मुस्कान किसी की सुंदरता में चार-चांद लगा देती है. इसलिए हंसना स्वास्थ्य के लिहाज से जरूरी और लाभदायक है. आज फिर हम आपके लिए लाए हैं चुटकुलों का खजाना, जिन्हें पढ़कर आपको आ जाएगी हंसी.

Advertisement
X
वायरल जोक्स
वायरल जोक्स

> गोलू- अगर कोई गलती हो जाए तो पता है क्या करना चाहिए?
भोलू- क्या...?
गोलू- शांति से बैठकर सोचना चाहिए कि नाम किसका लगाना है...

 

> पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो.
राजू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया,
वीरू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ?
राजू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई.
वीरू- किसने मारा?
राजू- सूरज की मम्मी ने...

 

> सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली,
अजी सुनते हो?
पति- बोलो! क्या हुआ?
पत्नी- मुझे सपना आया कि
आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो...

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

> मोहन तुम भीख क्यों मांगते हो, यह बुरा काम है.
भिखारी- क्या आपने भीख मांगी है?
मोहन- नहीं.
भिखारी- तो ये बताइए कि आपको कैसे पता चला कि यह बुरा काम है?

 

> पत्नी ने मायके से पति को फोन किया...
पत्नी- जी कैसे हैं आप?
पति - ठीक हूं.
पत्नी- मेरी याद आती है तो क्या करते हैं आप?
पति- तुम्हारी फेवरिट आइसक्रीम खा लेता हूं...

Advertisement

 

>सोनू - भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है
बंटी - अरे जाता हूं
लेकिन लोग मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं
सोनी - क्यों भाई?
कौन से स्कूल जाता है?
बंटी - कन्या पाठशाला...

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement