scorecardresearch
 

ब्लास्ट करने वाला पेड़... जिस पर दिन रात होते हैं पटाखे जैसे धमाके!

प्रकृति ऐसे अजीबोगरीब क्रिएचर्स से भरी पड़ी है, जिनमें से कईयों बारे में हमने न तो सुना होगा, ना देखा होगा. इस धरती पर एक ऐसा भी पेड़ है, जिस पर धमाके होते रहते हैं.

Advertisement
X
डायनामाइट ट्री पर होते रहते हैं जोरदार धमाके (Photo - Pexels)
डायनामाइट ट्री पर होते रहते हैं जोरदार धमाके (Photo - Pexels)

इस धरती पर कई ऐसे अजीबोगरीब चीजें हैं, जिनके बारे में हम सोच नहीं सकते हैं. जंगलों और समंदर में रहने वाले खतरनाक जानवर और समुद्री जीवों के बारे में तो हमने काफी सुना होगा. लेकिन, पेड़- पौधे भी खतरनाक और जानलेवा हो सकते हैं.  यहां हम जिस पेड़ की बात करने जा रहे हैं. उसके नाम से ही उसकी पूरी कहानी सामने आ जाती है. 

हमारे आसपास कई तरह के पेड़ पौधे होते हैं. इन्हें इंसानों का दोस्त कहा जाता है. क्योंकि, पेड़ हर तरह से हमारे कई सारे कामों में इस्तेमाल होता है. बारिश और धूप जैसे मौसम में राह चलते यह छांव भी देता है. लेकिन, एक ऐसा भी पेड़ है जिसके आसपास जाना भी खतरनाक साबित हो सकता है. यहां बात हो रही है डायनामाइट ट्री की. 

जी हां, एक ऐसा पेड़ जिसका नाम ही डायनामाइट है. क्योंकि, इस पर हमेशा जोरदार ब्लास्ट होता रहता है और तेज धमाके की आवाज होती है. चलिए समझते हैं कि पेड़ पर जोरदार विस्फोट की वजह क्या होती है और यह ब्लास्ट किस तरह का है?

वाइल्ड लाइफ डिस्कवर की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य और दक्षिण अमेरिका तथा कैरिबियाई देशों के कुछ हिस्सों में हुरा क्रेपिटांस यानी विषैला सैंडबॉक्स नाम का पेड़ पाया जाता है. इसे डायनामाइट पेड़ के नाम से भी जाना जाता है. यह दुनिया का सबसे खतरनाक पेड़ों में से एक है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: खौलता रहता है इस नदी का पानी... पीते ही पक जाते हैं जानवर

यह वृक्ष अपने नुकीले शंकुकार कांटों से ढके तने से आसानी से पहचाना जा सकता है. हालांकि ये कांटे चोट का कारण बन सकते हैं, लेकिन इसी वजह से इसे 'डायनामाइट' नाम नहीं मिला है.

इसे डायनामाइट पेड़ का नाम एक ऐसे अजीबोगरीब एक्टिविटी की वजह से मिला है. जिसके बारे में शायद ही कल्पना की जा सकती है. इस पेड़ पर हमेशा विस्फोट होते हैं. ये धमाके इनके फलों में होते हैं. क्योंकि जब इसके फल पक जाते हैं, तो इसके बड़े बीज के फली ज़ोरदार धमाके के साथ फट जाते हैं. इससे जहरीले बीज 150 मील प्रति घंटे की रफ्तार से बिखर जाते हैं.

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे पुराना पेड़... 4 हजार साल से भी ज्यादा है इसकी उम्र

यह धमाका काफी जोरदार होता है. इस धमाके के दौरान पेड़ के आसपास रहना खतरनाक साबित हो सकता है. शायद यह ऐसा पेड़ नहीं है जिसके पास जाना चाहिए. क्योंकि, इसके फल काफी तेज धमाके से फटते हैं. साथ ही इससे निकलने वाले बीज किसी गोली की तरह निकलते हैं. इसकी चपेट में आना इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.   

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement