scorecardresearch
 

Donald Trump Red Button: डोनाल्ड ट्रंप की टेबल पर है ये रेड बटन, पोती काई ने बताया- इसे दबाते ही क्या होता है?

क्या आप जानते हैं डोनाल्ड ट्रंप के ऑफिस में रखी टेबल पर एक लाल बटन लगा हुआ है. उनकी पोती काई ट्रंप ने अपने वीडियो में इसकी जानकारी दी है.

Advertisement
X
डोनाल्ड ट्रंप की टेबल पर एक रेड डाइट कोक बटन लगा है. (Photo: Kai Trump Youtube)
डोनाल्ड ट्रंप की टेबल पर एक रेड डाइट कोक बटन लगा है. (Photo: Kai Trump Youtube)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने अजीब-अजीब फैसलों के साथ अपने अजीबोगरीब शौक और अपनी हरकतों के लिए भी मशहूर हैं. कुछ दिन पहले एक किताब में खुलासा हुआ था कि प्रेसिडेंट ट्रंप अपने बेडरूम में कहीं भी कचरा फेंक देते हैं, वो चिप्स खाकर कहीं भी पैकेट फेंक देते हैं. अब उनकी पोती काई ट्रंप ने व्हाइट हाउस का एक वीडियो बनाया है, जिसमें उन्होंने ट्रंप की टेबल पर लगे एक रेड बटन के बारे में बताया है. आप सोच रहे होंगे कि ये सिक्योरिटी से जुड़ा खास बटन होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. आप भी इसकी हकीकत जान कहेंगे कि आखिर ट्रंप कुछ भी कर सकते हैं. 

दरअसल, काई ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक व्लॉग बनाया है और पूरी बिल्डिंग का टूर किया है. इस दौरान उन्होंने ट्रंप के ऑफिस से लेकर व्हाइट हाउस की जिम आदि भी दिखाई है. इस दौरान उन्होंने ट्रंप का ओवल रूम भी दिखाया है, जो ट्रंप के ऑफिस के रुम में इस्तेमाल किया जाता है. काई ने बताया कि इस रूम की खास बात ये है कि इसमें हर तरफ गोल्ड ही गोल्ड है. इस कमरे की दीवारों पर भी गोल्ड लगा हुआ है और कई आइटम भी गोल्ड के हैं. उन्होंने बताया कि उस ऑफिस में ट्रंप ने उन सभी चीजों को सोने का बनाया है, जिन्हें बनाया जा सकता है. जैसे उनके टेबल पर रखी पेन की ट्रेन, कोस्टर आदि भी सोने के ही हैं. 

रेड बटन की क्या है कहानी?

Advertisement

व्हाइट हाउस के इस टूर के दौरान उन्होंने उनकी टेबल पर लगे एक लाल बटन के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया कि ट्रंप की टेबल पर एक रेड बटन लगा हुआ है, जिसे डाइट कोक बटन भी कहते हैं. जी हां, ट्रंप को डाइट कोक पसंद है, इसलिए उन्होंने टेबल पर एक रेड बटन लगवा रखा है. जब भी वो उसे दबाते हैं तो उनके पास डाइट कोक आ जाती है. कई लोग इसे सिक्योरिटी से जुड़ा एक बटन मानते हैं, लेकिन ये डाइट कोक के लिए हैं.

Trump  Table

बता दें कि जब ट्रंप पहली बार राष्ट्रपति बने थे तो उन्होंने ये लगवाया था, लेकिन उनकी सत्ता जाने के बाद ये हटा दिया गया था. इसके बाद जब ट्रंप दूसरी बार प्रेसिडेंट बन गए तो उन्होंने डाइट कोक बटन लगवा लिया. वे इसके जरिए कोक ऑर्डर करते हैं. जब भी इस बटन को दबाया जाता है, तो व्हाइट हाउस के बटलर को सूचित किया जाता है कि ओवल ऑफिस में डाइट कोक की आवश्यकता है. वहीं, जो बाइडेन ने 2021 में इस बटन को कार्यालय से हटा दिया था.

खुद ट्रंप भी एक इंटरव्यू में इसका जिक्र कर चुके हैं. उन्होंने 2017 में एक इंटरव्यू में बताया था कि जब मैं वह बटन दबाता हूं तो हर कोई घबरा जाता है. इससे पहले खबर आई थी कि ट्रंप प्रतिदिन लगभग 12 कैन डाइट कोक का सेवन करते थे. 2019 में पब्लिश हुई एक किताब 'टीम ऑफ वाइपर्स' में, व्हाइट हाउस के पूर्व सहयोगी क्रिस सिम्स ने बताया कि अपने पहले कार्यकाल के दौरान, ट्रम्प ने आगंतुकों के साथ शरारत करने के लिए लाल बटन का इस्तेमाल किया था. जब वो बटन दबाते थे, हर कोई हैरान रह जाता है. लेकिन, उसके कुछ देर बाद स्टाफ चांदी की थाली में डाइट कोक लेकर आता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement