scorecardresearch
 

दुनिया के 10 ऐसे देश जहां पाए जाते हैं सबसे ज्यादा सांप

हालिया वाइल्डलाइफ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन देशों के जंगलों, रेगिस्तानों और मैंग्रोव इलाकों में बड़ी संख्या में जहरीले और दुर्लभ सांप पाए जाते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्यादातर सांप तभी हमला करते हैं जब उन्हें खतरा महसूस होता है, इसलिए ट्रैवलर्स को जंगल या ग्रामीण इलाकों में घूमते समय सतर्क रहना चाहिए

Advertisement
X
मेक्सिको में करीब 438 प्रजातियों के सांप पाए जाते हैं (Photo:Pexel)
मेक्सिको में करीब 438 प्रजातियों के सांप पाए जाते हैं (Photo:Pexel)

द रेप्टाइल डेटाबेस एक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक ऑनलाइन डेटाबेस है, जिसमें दुनिया भर के रेप्टाइल्स यानी सरीसृपों की जानकारी रखी जाती है. उसके मुताबिक, दुनिया में सांपों की 4,100 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं. हर साल नई प्रजातियों की खोज भी हो रही है. खासकर अमेजन, दक्षिण एशिया और बारिश वाले इलाकों में वैज्ञानिक लगातार नए रेप्टाइल्स खोज रहे हैं. ऐसे में कई देश ऐसे हैं, जहां सांपों की संख्या और विविधता इतनी ज्यादा है कि वे वाइल्डलाइफ प्रेमियों और एडवेंचर ट्रैवलर्स के लिए खास आकर्षण बन चुके हैं. हालांकि इन जगहों पर घूमने से पहले कुछ जरूरी सावधानियां जानना बेहद जरूरी माना जाता है.


मेक्सिको और ब्राजील बने स्नेक डाइवर्सिटी हॉटस्पॉट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेक्सिको में करीब 438 प्रजातियों के सांप पाए जाते हैं. यहां के रेगिस्तान, जंगल और पहाड़ी इलाके सांपों के लिए आदर्श माने जाते हैं. Baja California और Yucatan Peninsula जैसे इलाकों में रैटलस्नेक आम हैं. वहीं ब्राजील में 420 से ज्यादा प्रजातियां हैं और अमेजन रेनफॉरेस्ट दुनिया के सबसे ज्यादा सांपों वाले क्षेत्रों में गिना जाता है. यहां विशाल एनाकोंडा से लेकर कई जहरीले सांप पाए जाते हैं.


भारत में ‘बिग फोर’ का सबसे ज्यादा खतरा
भारत में 300 से ज्यादा सांपों की प्रजातियां हैं. इनमें 'बिग फोर' सबसे ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं. कॉमन क्रेट, रसेल वाइपर, सॉ-स्केल्ड वाइपर और स्पेक्टेकल्ड कोबरा भारत में होने वाले 90 प्रतिशत से ज्यादा सांप काटने के मामलों के लिए जिम्मेदार बताए जाते हैं. पश्चिमी घाट, सुंदरबन और मध्य भारतीय जंगलों में इनकी मौजूदगी ज्यादा मानी जाती है. विशेषज्ञ मानसून के दौरान खास सावधानी बरतने की सलाह देते हैं.

Advertisement
Photo: Pexel

इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में भी हाई रिस्क
इंडोनेशिया में 376 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें समुद्री जहरीले सांप और बड़े पाइथन शामिल हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया दुनिया के सबसे जहरीले सांपों के लिए मशहूर है. हालांकि वहां इमरजेंसी मेडिकल सिस्टम काफी मजबूत माना जाता है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि जंगलों और तटीय इलाकों में हमेशा लोकल गाइड के साथ ही जाएं.

Photo: Pexel

चीन, वियतनाम और मलेशिया में भी सतर्क रहने की जरूरत
चीन के Yunnan और Guangxi क्षेत्रों, वियतनाम के घने जंगलों और मलेशिया के मैंग्रोव इलाकों में भी बड़ी संख्या में सांप पाए जाते हैं. यहां रात में टॉर्च का इस्तेमाल, फुल कपड़े पहनना और तय रास्तों पर चलना सबसे जरूरी माना जाता है.

सांप काट ले तो क्या करें?

वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, ज्यादातर सांप तभी हमला करते हैं जब उन्हें खतरा महसूस होता है. इसलिए उन्हें छेड़ने या पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. अगर सांप काट ले, तो घबराने के बजाय प्रभावित अंग को ज्यादा हिलाने से बचें और तुरंत मेडिकल मदद लें. घरेलू इलाज या कट लगाने जैसी गलतियां खतरनाक साबित हो सकती हैं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement