scorecardresearch
 
Advertisement
इन्फॉर्मेशन

वो कौनसी नदी है, जिस पर आजतक कोई पुल नहीं बन सका

amazon river no bridge mystery
  • 1/6

दुनिया में सैकड़ों हजारों नदियां हैं. इनमें से अधिकतर जीवनदायिनी हैं. कईयों का इस्तेमाल परिवहन मार्ग के तौर पर होता है. वहीं कुछ नदियों पर पुल बनाकर सैकड़ों किलोमीटर की दूरी कर दी जाती है. धरती पर बहने वाली अधिकांश नदियों पर पुल बने हैं,लेकिन एक नदी ऐसी भी है, जिस पर आजतक पुल नहीं बन सका. ऐसे में जानते हैं कि वो नदीं कौन सी है, जिस पर आजतक कोई पुल नहीं बन सका. (Photo - Getty)
 

amazon river no bridge mystery
  • 2/6

अमेजन दुनिया की सबसे लंबी नदियों में एक है. यह पेरू, कोलंबिया और ब्राज़ील से होकर बहती है. दुनिया की इस सबसे बड़ी नदीं पर आजतक कोई पुल नहीं बन सका. धरती पर यह ताजे पानी का सबसे बड़ा भंडार है. भले ही अमेजन सबसे लंबी नदी नहीं है. इसकी लंबाई 6,500 किलोमीटर ही है, जो नील नदी से कम है, लेकिन इसका जल क्षेत्र सबसे बड़ा है. इसका जल क्षेत्र 6,300,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. (Photo - Getty)
 

amazon river no bridge mystery
  • 3/6

ग्रीन मैटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यूरिख स्थित स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (ईटीएच) में स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के अध्यक्ष वाल्टर कॉफमैन ने लाइव साइंस को बताया कि अमेजन नदी पर पुल बनाने की कहीं कोई  आवश्यकता नहीं है. इसलिए भी इस नदी पर पुल नहीं बन पाया. (Photo - Getty)
 

Advertisement
amazon river no bridge mystery
  • 4/6

वैसे तकनीकी और लॉजिस्टिक संबंधी भी कठिनाइयां हैं. अमेजन बेसिन में पुलों को जोड़ने वाली सड़कें न के बराबर हैं, इसलिए पुलों की आवश्यकता न के बराबर है. इसके साथ अमेजन पर पुल बनाना हद से ज्यादा महंगा साबित हो सकता है. कॉफमैन ने समझाया कि यहां के विशाल दलदल और नरम मिट्टी के कारण बहुत लंबे पुल और बहुत गहरी नींव की आवश्यकता होगी. इसके लिए भारी वित्तीय निवेश की आवश्यकता हो सकती है. यानी पुल बनानी की लागत काफी ज्यादा होगी. (Photo - Getty)
 

amazon river no bridge mystery
  • 5/6

 इन सब बातों के अलावा, अमेजन में पुलों की कमी का मुख्य कारण इसके जल प्रवाह का असामान्य और अचानक से बदलने वाला पैटर्न और लय है. यह समस्या देखने में भले ही छोटी लगे, लेकिन इंजीनियरों के लिए बेहद गंभीर है. यह भी वजह है कि अमेजन पर आजतक कोई पुल नहीं बन पाया. (Photo - Getty)
 

amazon river no bridge mystery
  • 6/6

अमेजन दुनिया की सबसे बड़ी नदी मानी जाती है. क्योंकि ये सबसे ज्यादा पानी का उत्पादन करती है. इसमें सात सबसे बड़ी नदियों की तुलना में ताजे पानी का अधिक उत्पादन होता है. हर दिन अटलांटिक महासागर में जमा होने वाले पानी की विशाल मात्रा इसी नदी पर निर्भर है. (Photo - Getty)
 

Advertisement
Advertisement