scorecardresearch
 
Advertisement
इन्फॉर्मेशन

कॉकरोच कितने साल तक जिंदा रहते हैं?

Photo: Pexels
  • 1/8

कॉकरोच एक ऐसा कीड़ा है जिसे देखकर ज्यादातर लोग डर जाते हैं या तुरंत उसे मारने की कोशिश करते हैं. यह अक्सर गंदी जगहों पर दिखाई देता है. कॉकरोच गंदगी फैलाने और बीमारी बढ़ाने के लिए जाना जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर एक कॉकरोच कितने समय तक जिंदा रह सकता है? इसका जवाब सुनकर शायद आपको भी हैरानी हो सकती है.
 

Photo: Pexels
  • 2/8

कॉकरोच आमतौर पर गर्म, नम और अंधेरी जगहों पर रहना पसंद करते हैं. यही वजह है कि ये अक्सर किचन, नालियों, बाथरूम और पुराने सामान के आसपास ज्यादा दिखाई देते हैं. दुनिया के कई देशों में कॉकरोच की अलग-अलग प्रजातियां पाई जाती हैं. ये बहुत तेजी से बढ़ने वाले कीड़े माने जाते हैं.

Photo: Pexels
  • 3/8

कॉकरोच सिर्फ गंदगी में ही नहीं रहते, बल्कि ये कई चीजों को खा भी सकते हैं. इनके भोजन में बचा हुआ खाना, कागज, कपड़े, किताबें और यहां तक कि मृत कीड़े भी शामिल होते हैं. यही कारण है कि इन्हें बहुत ज्यादा जीवित रहने वाला कीड़ा माना जाता है. कई बार घर में सफाई होने के बाद भी कॉकरोच आसानी से खत्म नहीं होते.
 

Advertisement
Photo: Pexels
  • 4/8

अगर इनकी लाइफ  की बात करें तो आमतौर पर कॉकरोच 100 दिनों से लेकर 2 साल तक जिंदा रह सकते हैं. कुछ फीमेल  कॉकरोच मेल कॉकरोच की तुलना में ज्यादा समय तक जीवित रहती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ मादा कॉकरोच करीब दो साल तक भी जिंदा रह सकती हैं. वहीं अगर कॉकरोच को सुरक्षित माहौल और पर्याप्त भोजन मिल जाए तो वे और ज्यादा समय तक जीवित रह सकते हैं.
 

Photo: Pexels
  • 5/8

कॉकरोच को लेकर एक और दिलचस्प बात यह है कि ये बेहद कठिन परिस्थितियों में भी जिंदा रह सकते हैं. इन्हें खत्म करने के लिए लोग कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ये उनसे भी बच निकलते हैं. यही वजह है कि कॉकरोच को दुनिया के सबसे ज्यादा जीवित रहने वाले कीड़ों में गिना जाता है.

Photo: Pexels
  • 6/8

कॉकरोच को लेकर कई ऐसे रोचक तथ्य हैं जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि कॉकरोच करीब 40 मिनट तक अपनी सांस रोक सकता है. दरअसल, इंसानों की तरह वह मुंह से सांस नहीं लेता, बल्कि उसके शरीर में छोटे-छोटे छेद होते हैं जिनसे वह सांस लेता है. यही वजह है कि कॉकरोच कुछ समय तक पानी में रहने के बाद भी जिंदा बच सकता है.

Photo: Pexels
  • 7/8

कॉकरोच की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह बिना सिर के भी कुछ दिनों तक जिंदा रह सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि उसके शरीर के अलग-अलग हिस्से अपने आप काम कर सकते हैं. सिर कटने के बाद भी उसका शरीर कुछ समय तक चलता रहता है और सांस भी चलती रहती है. हालांकि सिर न होने की वजह से वह खाना और पानी नहीं पी पाता, जिसके कारण कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो जाती है.
 

Photo: Pexels
  • 8/8

कॉकरोच अंधेरे में ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं. दिन के समय ये अक्सर नालियों, दीवारों की दरारों या नमी वाली जगहों पर छिपे रहते हैं. जैसे ही रात होती है और अंधेरा बढ़ता है, ये बाहर निकलकर इधर-उधर घूमने लगते हैं. यही कारण है कि ज्यादातर लोगों को कॉकरोच रात में ज्यादा दिखाई देते हैं.

Advertisement
Advertisement