रालेगण सिद्धि में अन्ना हजारे लोकपाल के लिए अनशन कर रहे हैं तो इधर दिल्ली में सरकार ने आज राज्यसभा में लोकपाल बिल पेश कर दिया गया. सपा नेताओं ने बिल का विरोध किया है. संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने कहा कि बिल पास कराना सरकार की प्राथमिकता है. अन्ना हजारे का अपने अनशन के चौथे दिन कहा कि उन्हें लोकपाल का यह संशोधित विधेयक मंजूर है और यदि सरकार इसे पास करवा लेती है तो वह अपना अनशन तोड़ देंगे.