scorecardresearch
 
Advertisement

आतंक के खिलाफ लड़ाई में मिला इस्लामिक देशों का साथ-राजनाथ सिंह

आतंक के खिलाफ लड़ाई में मिला इस्लामिक देशों का साथ-राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत को आतंक के खिलाफ लड़ाई में इस्लामिक देशों का सहयोग मिल रहा है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सभी देश आतंक से लड़ने के लिए एक मंच पर आ रहे हैं. आतंक के खिलाफ एक निर्णायक युद्ध होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस्लामिक सहयोग संगठन ने पहली बार सम्मानित अतिथि के तौर पर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आमंत्रित किया. आतंकवाद का जाति, संप्रदाय या धर्म से कुछ लेना-देना नहीं है. कुछ लोग आतंकवाद को धर्म से जोड़ते हैं, जोकि अनुचित है.

Advertisement
Advertisement