राजधानी में फिर एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. गुडगांव के एक कॉल सेंटर में काम करने वाली 35 साल की एक महिला शनिवार को अपना काम खत्म कर दिल्ली आने के लिए कैब का इंतजार कर रही थी. तभी एक कार पर सवार तीन लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में खींच लिया. बदमाशों ने सरिता विहार इलाके में उसके साथ गैंगरेप किया. दूसरी ओर नोएडा के सेक्टर 49 में दसवीं की एक छात्रा के साथ बलात्कार की वारदात सामने आई है.