भारत ने रविवार को परमाणु क्षमता संपन्न अग्नि-2 स्ट्रेटजिक बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा के सैन्य ठिकाने से परीक्षण किया. सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम दूरी की इस मिसाइल को पहले ही सेना में शामिल किया जा चुका है. इसकी मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर से अधिक है.