scorecardresearch
 

गुजरात के CM से PM तक... मोदी के 25 साल के सफर पर सीएम धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी.

Advertisement
X
सीएम धामी ने पीएम मोदी को दी शुभकामना
सीएम धामी ने पीएम मोदी को दी शुभकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 साल पूरे होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प की यात्रा है.

मुख्यमंत्री धामी ने ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में लिखा 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने जनसेवा की यात्रा शुरू की थी, पिछले 25 वर्षों में यह यात्रा देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ी है.

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उत्थान, आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रधानमंत्री का संकल्प सभी के लिए प्रेरणादायी है, उनके नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. राज्य सरकार विकास की योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

Advertisement

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement