scorecardresearch
 

उत्तराखंड: सीएम रावत के बाद आवास के चार अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उनकी पत्नी और बेटी पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद सभी लोग डॉक्टर्स की निगरानी में होम आइसोलेशन में हैं.

Advertisement
X
सीएम समेत सात लोग कोरोना पॉजिटिव (फाइल फोटो)
सीएम समेत सात लोग कोरोना पॉजिटिव (फाइल फोटो)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • मुख्यमंत्री आवास में काम करने वाले चार लोग पॉजिटिव
  • सीएम रावत, उनकी पत्नी और बेटी पहले से संक्रमित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उनकी पत्नी और बेटी के बाद अब मुख्यमंत्री आवास में काम करने वाले चार अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस सिलसिले की शुरुआत शुक्रवार से हुई, जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी. सीएम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'आज मैंने कोरोना टेस्ट कराया था. रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है. कोई लक्षण भी नहीं हैं. डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा. मेरा सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर जांच करवाएं.'

इसके बाद उनकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई. मुख्यमंत्री, परिवार समेत सीएम आवास में आइसोलेट हो गए हैं. डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में वह आइसोलेशन में रहेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में रह रहे 52 अन्य लोगों की भी कोरोना जांच कराई गई, जिसमें मुख्यमंत्री के अपर सचिव, निजी सचिव, ड्राइवर और एक किचन स्टाफ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है. हालांकि चीफ सेक्रेटरी ओमप्रकाश की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि उन्होंने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी. 

21 दिसंबर से शीतकालीन सत्र

उत्तराखंड सरकार ने 21 दिसंबर से होने वाले शीतकालीन सत्र को देखते हुए एक नई गाइडलाइन जारी की है. इसके मुताबिक सभी विधायकों की विधानसभा में एंट्री के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है. यानी कि बिना निगेटिव रिपोर्ट के किसी भी विधायक की सदन के अंदर एंट्री नहीं हो पाएगी. 

Advertisement

देखें- आजतक LIVE TV

देश में एक करोड़ के पार कोरोना संक्रमित

भारत में करीब एक महीने के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 10 लाख मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को एक करोड़ पार कर गई जबकि संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या भी बढ़कर लगभग 95.50 लाख हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी, जो 23 अगस्त को बढ़कर 30 लाख और पांच सितंबर को 40 से अधिक लाख हो गई.

आंकड़ों के अनुसार, 16 सितंबर को संक्रमितों की संख्या 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गई. शनिवार की सुबह आठ बजे तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, संक्रमितों की कुल संख्या 1,00,04,599 हो गई है. 24 घंटे के दौरान 347 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,45,136 हो गई है.

 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement