scorecardresearch
 

LIVE: CM योगी की अफसरों संग बैठक, आगे के एजेंडे पर चर्चा

सभी की नजरें आज इस बात पर होगी कि काम के पहले दिन योगी आदित्यनाथ कौन से फैसले लेंगे. समझा जा रहा है कि उनकी पहली तवज्जो प्रशासन में फेरबदल की होगी. उन्होंने साफ किया था कि कानून व्यवस्था को सुधारना उनके एजेंडे में सबसे ऊपर होगा. लिहाजा पुलिस महकमे में कुछ बड़े बदलाव मुमकिन हैं.

Advertisement
X
आज कार्यभार संभालेंगे योगी आदित्यनाथ
आज कार्यभार संभालेंगे योगी आदित्यनाथ

गोरखपीठ के महंत से लखनऊ की गद्दी तक का सफर तय करने के बाद आज योगी आदित्यनाथ अपने सियासी करियर की नई पारी का आगाज करेंगे. रविवार को शपथ ग्रहण करने के बाद आज वो पहली बार लोक भवन में अपने दफ्तर में जाएंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं. वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. सुबह डीजीपी जाविद अहमद ने योगी से मुलाकात की. वहीं प्रमुख सचिव नवनीत सहगल भी वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचकर योगी आदित्यनाथ से मिले.

सीएम योगी का नया ठिकाना अब लखनऊ का 5 कालीदास मार्ग होगा. पुजारी वहां पूजा करने पहुंचे हैं.


सभी की नजरें आज इस बात पर होगी कि काम के पहले दिन योगी आदित्यनाथ कौन से फैसले लेंगे. समझा जा रहा है कि उनकी पहली तवज्जो प्रशासन में फेरबदल की होगी. उन्होंने साफ किया था कि कानून व्यवस्था को सुधारना उनके एजेंडे में सबसे ऊपर होगा. लिहाजा पुलिस महकमे में कुछ बड़े बदलाव मुमकिन हैं. देखना ये है कि वो यूपी में बूचड़खाने बंद करने का फैसला कब लेंगे. चुनाव से पहले बीजेपी नेता ये वायदा करते आए हैं. हालांकि आदित्यनाथ की कैबिनेट की अगली बैठक का शेड्यूल अभी तय नहीं है. आज शाम 5 बजे सभी चुने हुए विधायक राज्यपाल राम नाइक से मिलेंगे. उनकी ट्रेनिंग के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा.

Advertisement


योगी ने ना सिर्फ मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को अपनाने का भरोसा दिलाया है, वो तौर-तरीकों में भी पीएम की डगर पर हैं. पहली ही कैबिनेट मीटिंग में उन्होंने सभी मंत्रियों को 15 दिनों के भीतर अपनी संपत्ति का ब्योरा जारी करने को कहा है. उन्होंने मंत्रियों को विवादित बयानों से भी दूर रहने की ताकीद दी. इसके अलावा आदित्यनाथ ने मोदी की तरह मंत्रिमंडल में 18 घंटे काम करने की रिवायत शुरू करने की भी बात की.

Advertisement
Advertisement