scorecardresearch
 

बंदर ने लूटी सोने की चेन, पुलिस परेशान किसके खिलाफ लिखे एफआईआर

नजीराबाद इलाके में एक बंदर महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग गया. महिला पुलिस स्टेशन पहुंची तो अब पुलिस परेशान है कि आखिर किसके खिलाफ एफआईआर लिखी जाए.

Advertisement
X
बंदरों के खिलाफ कैसे लिखे एफआईआर
बंदरों के खिलाफ कैसे लिखे एफआईआर

नजीराबाद इलाके में एक बंदर महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग गया. महिला पुलिस स्टेशन पहुंची तो अब पुलिस परेशान है कि आखिर किसके खिलाफ एफआईआर लिखी जाए.

हालांकि बाद में पुलिस ने कहा कि के लिये नगर निगम से बात की जाएगी. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नजीराबाद के कौशलपुरी की रहने वाली उर्मिला सक्सेना सोमवार को मंदिर पूजा करने जा रही थी. मंदिर के पास पहुंची ही थी कि वहीं एक पेड़ से एक बंदर उनके पास कूदा. वह बचने के लिये भागीं तो एक बंदर उनके गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश करने लगा. उर्मिला ने चेन कसकर हाथ से पकड़ ली लेकिन देकर आधी चेन छीन ली और पेड़ पर चढ़कर भाग गया.

इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी और किसी ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस आई और छीने जाने के खबर सुनने के बाद वापस चली गई. महिला पुलिस थाने गई तो पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर वापस भेज दिया. नजीराबाद के स्टेशन इंचार्ज अखिलेश गौड़ ने कहा कि 'अगर कोई आदमी चेन छीनता तो उसके खिलाफ एफआईआर लिखी जाती लेकिन अब किस बंदर के खिलाफ और कैसे एफआईआर लिखी जाए यह समझ में ही नहीं आ रहा है.' उन्होंने कहा कि 'हमने नगर निगम से बंदर पकड़ने के लिये अभियान चलाने को कहा है.'

Advertisement

- इनपुट भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement