scorecardresearch
 

इसी महीने यूपी में BJP की परिवर्तन यात्रा, मोदी के अलावा ये होंगे चार चेहरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 'युवाओं के मन की बात' शुरू करने वाले हैं. सूत्रों के अनुसार, पीएम उत्तर प्रदेश और अन्य चुनावी राज्यों से इसकी शुरुआत कर सकते हैं.

Advertisement
X
मोदी-राजनाथ
मोदी-राजनाथ

नवंबर में सहारनपुर से शुरू हो रही यूपी में बीजेपी की परिवर्तन रथ यात्रा के चेहरे राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, उमा भारती और केशव प्रसाद मौर्य होंगे. परिवर्तन रथ पर पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा सिर्फ चार नेताओं की तस्वीर ही नजर आएगी. माना जा रहा है कि इन चार नेताओं, जो की अलग-अलग वर्ग से आते हैं, इनको आगे करके बीजेपी यूपी के वोटरों में संदेश देने की कोशिश करेगी.

ऐसे में जब ये संकेत मिल रहे है कि बीजेपी यूपी में बिना सीएम कैंडिडेट घोषित किए, पीएम मोदी के चेहरे को आगे करके ही चुनाव में उतरेगी, लेकिन परिवर्तन रथ पर लगी तस्वीरों से ये संदेश जरूर जा रहा है कि बीजेपी यूपी में चार चेहरों को आगे करके चुनावी मैदान में जाएगी.

इस बीच हर महीने के आखिरी रविवार को 'मन की बात' करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब शुरू करने वाले हैं. सूत्रों के अनुसार, पीएम उत्तर प्रदेश और अन्य चुनावी राज्यों से इसकी शुरुआत कर सकते हैं.

Advertisement

'युवाओं के मन की बात' वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी. इसमें युवाओं से जुड़े मसलों पर बातचीत होगी, जिसमें रोजगार भी होगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement