पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिस वजह से राज्य में राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हो चुकी हैं. रैलियों और रोड शो का दौर भी शुरू हो चुका है. एक ओर जहां टीएमसी अपना किला बचाए रखने में लगी हुई है तो वहीं बीजेपी पश्चिम बंगाल की जंग फतेह करने की हरसंभव कोशिश कर रही है. बंगाल की इस राजनीतिक जंग पर पूरे देश की नजर है.
बंगाल के बाहर भी तमाम बीजेपी नेता टीएमसी और खासकर सीएम ममता बनर्जी पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. इसी क्रम में रविवार को यूपी सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने एक विवादित टिप्पणी कर दी. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'बांग्लादेशी' और 'इस्लामिक आतंकवादी' तक कह डाला.
Mamata Banerjee has become complete Bangladeshi & is working on the directions of islamic terrrorists there. She has become the biggest danger for the country. After her defeat in West Bengal assembly polls, she'll be ready to take refuge in Bangladesh: State Min Anand S Shukla
— ANI UP (@ANINewsUP)
रविवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में संसदीय कार्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा, "ममता बनर्जी पूरी तरह से बांग्लादेशी बन चुकी हैं और वहां के इस्लामिक आतंकवादियों के दिशा-निर्देशों पर काम कर रही हैं."
देखें: आजतक LIVE TV
ममता पर अपना हमला जारी रखते हुए आनंद स्वरूप ने आगे कहा, "वो देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुकी हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अपनी हार के बाद वो बांग्लादेश में शरण लेने के लिए तैयार हो जाएंगी."