दिल्ली मेट्रो में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. गाज़ियाबाद में मेट्रो की निर्माणाधीन साइट पर सोमवार सुबह लोहे का बड़ा गार्डर एक ऑटो और कार पर गिर गया. ऑटो में सवार 5 लोग इस हादसे में घायल हो गए. एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है.
गाजियाबाद में मोहन नगर के पास ये हादसा हुआ है. निर्माणाधीन स्थल पर फुट ओवर ब्रिज का काम चल रहा था. लोहे का गर्डर गिरने से वहां हड़कंप मच गया. ये हादसा के नारे सुरक्षा सर्वप्रथम की पोल खोलता है.
Seven injured after a guarder of Delhi Metro falls down in Mohan Nagar, .
— ANI UP (@ANINewsUP)
हादसे के फौरन बाद डीएमआरसी ने एक बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि सुबह 10 बजे मोहन नगर मेट्रो स्टेशन के अंतर्गत दिलशाद गार्डन-न्यू बस अड्डा कॉरिडोर के पास ये हादसा हुआ है. बयान में कहा गया है कि और डिटेल का इंतजार किया जा रहा है. किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है. हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है. मौके पर चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर और जनरल मैनेजर/सुरक्षा मौके पर पहुंच गए हैं.