scorecardresearch
 

मुजफ्फनरगर दंगे मामले में बीजेपी विधायक संगीत सोम को नहीं मिली बेल, जमानत याचिका खारिज

मुजफ्फरनगर हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार BJP विधायक संगीत सोम को यहां की एक स्थानीय अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया.

Advertisement
X
संगीत सोम
संगीत सोम

मुजफ्फरनगर हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार BJP विधायक संगीत सोम को यहां की एक स्थानीय अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया.

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट केपी सिंह ने सोम की जमानत याचिका नामंजूर कर दी. सोम को शनिवार को एक फर्जी वीडियो अपलोड करने में उनकी कथित भूमिका के कारण शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. कहा जा रहा है कि उसी वीडियो के कारण मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे.

सरधना के विधायक सोम फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. एक अन्य बीजेपी विधायक सुरेश राणा की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी. सोम और थाना भवन के विधायक राणा तथा चरथावल के बसपा विधायक नूर सलीम को मुजफ्फरनगर जिले और आसपास के इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. दंगों में 48 लोगों की मौत हुई और हजारों अन्य विस्थापित हुए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement