scorecardresearch
 

सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़, Facebook के जरिए होती थी ग्राहकों की बुकिंग

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में एक सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ होने के बाद 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. यह रैकेट फेसबुक के जरिए अपने ग्राहकों की बुकिंग करता था.

Advertisement
X
Sex Racket
Sex Racket

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में एक सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ होने के बाद 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. यह रैकेट फेसबुक के जरिए अपने ग्राहकों की बुकिंग करता था.

पुलिस अधीक्षक (सिटी) पवन कुमार के नेतृत्व में एक दल ने रविवार शाम बाल्केश्वर इलाके के गोविंदपुरी कॉलोनी की एक दो मंजिली इमारत से रविवार को 11 लोगों को गिरफ्तार किया. पड़ोसियों लगातार शिकायत कर रहे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

छापा डालने आए दल ने बीयर कैन, शराब की बोतलें और अन्य चीजें बरामद की हैं. पुलिस के मुताबिक, यह रैकेट फर्जी फेसबुक एकाउंट पर चैटिंग के जरिए ग्राहकों की तलाश करता था.

आगरा बसई, सिकंदरा, माल का बाजार और सियो का बाजार जैसी जगहों पर देह व्यापार के लिए ऐतिहासिक रूप से कुख्यात है. पिछले महीने माल का बाजार इलाके में दो छापेमारी हुई थी और सड़क पर एक यौनकर्मी का शव बरामद हुआ था. पुलिस को उसका संपर्क कोलकाता से होने की जानकारी मिली थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement