scorecardresearch
 

ड्यूटी पर जा रही थी एयर होस्टेस, रास्ते में कैब ड्राइवर ने गाड़ी रोककर किया रेप, हैदराबाद में शर्मनाक कांड

हैदराबाद में एक निजी एयरलाइन की केबिन क्रू मेंबर के साथ रेप का मामला सामने आया है. महिला ड्यूटी के लिए एयरपोर्ट जा रही थी, तभी ऑफिस कैब का ड्राइवर तय रास्ते से गाड़ी हटाकर सुनसान इलाके में ले गया और वारदात को अंजाम दिया. शिकायत मिलते ही पुलिस ने अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
X
ऑफिस कैब से जा रही थी केबिन क्रू मेंबर. (Photo: Representational)
ऑफिस कैब से जा रही थी केबिन क्रू मेंबर. (Photo: Representational)

हैदराबाद से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है. एक निजी एयरलाइन की केबिन क्रू मेंबर ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी पर जाते समय कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई ऑफिस कैब के ड्राइवर ने उसके साथ रेप किया. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, घटना 20 जुलाई की दोपहर करीब 2:40 बजे की है. महिला अपनी ड्यूटी के लिए राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA), शमशाबाद जा रही थी. एयरलाइन की ओर से कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराई गई ऑफिस कैब उसे लेने पहुंची थी. कुछ ही देर बाद ड्राइवर ने तय रूट छोड़ दिया.

आरोप है कि कैब ड्राइवर महिला को एयरपोर्ट के पास एक निर्माणाधीन सुनसान जगह पर ले गया. वहां उसने बहाना बनाया कि उसे टॉयलेट जाना है. कुछ देर बाद वह वापस लौटा और महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया.

यह भी पढ़ें: चित्रकूट: देवांगना एयरपोर्ट के पास घूमने गई लड़की से गैंगरेप, वनकर्मी बनकर आए लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम

वारदात के बाद पीड़िता सीधे RGIA पुलिस आउटपोस्ट पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान 23 वर्षीय एर्रापोगु प्रशांत कुमार के रूप में हुई, जो रंगारेड्डी जिले का रहने वाला है.

Advertisement

पुलिस ने 21 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ और मेडिकल जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. जांच में यह भी सामने आया कि जिस कैब में महिला सफर कर रही थी, उसे एक स्थानीय ट्रांसपोर्ट एजेंसी ऑपरेट कर रही थी. इस एजेंसी को एयरलाइन ने अपने कर्मचारियों को एयरपोर्ट लाने और ले जाने की जिम्मेदारी दी हुई थी.

घटना के बाद पुलिस ने एयरलाइन से महिला कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़े प्रोटोकॉल की समीक्षा करने को कहा है. खास तौर पर एयरपोर्ट आने-जाने के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है. वहीं एयरलाइन ने कहा है कि वह जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है और पीड़िता की हरसंभव मदद की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement