scorecardresearch
 

अमेरिका में हेटक्राइम के शिकार बेटे से मिलने को परेशान परिवार, सरकार से लगाई ये गुहार

अमेरिका में सैयद सोहेलउद्दीन पर चाकू से हमला हुआ था. सर्जरी के बाद उनकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. परिवार ने सरकार से जल्द से जल्द मदद की गुहार लगाई है.

Advertisement
X
परिवार से सरकार से लगाई मदद की गुहार(Photo: ITG)
परिवार से सरकार से लगाई मदद की गुहार(Photo: ITG)

अमेरिका में संदिग्ध हेट क्राइम में गंभीर रूप से घायल तेलंगाना के सैयद सोहेल उद्दीन के परिवार ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है. हैदराबाद के टोलीचौकी में रहने वाले उनके परिवार ने केंद्र सरकार से तत्काल मदद की अपील की. सोहेल की कई सर्जरी हो चुकी हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. अमेरिका में ही उनका इलाज चल रहा है.

सोहेलउद्दीन पिछले दो वर्षों से अमेरिका के यूटा स्थित वेस्ट वैली सिटी के वैली फेयर मॉल में काम कर रहे थे. ड्यूटी के दौरान उन पर कथित तौर पर कई बार चाकू से हमला किया गया. अमेरिकी पुलिस के मुताबिक, आरोपी पीटर माइकल लार्सन ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने सोहेल को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वह मुस्लिम था. हमले के बाद सोहेल की कई सर्जरी हुई हैं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

विदेश मंत्री को पत्र लिखकर मदद की अपील

मजलिस बचाओ तहरीक (एमबीटी) के प्रवक्ता अमजद उल्लाह खान ने गुरुवार को टोलीचौकी में सोहेल के परिवार से मुलाकात की और उनको समर्थन का आश्वासन दिया. परिवार ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने और सोहेल के साथ रहने के लिए उन्हें अमेरिका पहुंचाने में मदद करने का आग्रह किया.

Advertisement

अमजद उल्लाह खान ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की. इसके साथ ही भारतीय दूतावास से भी मदद करने के निर्देश देने का भी आग्रह किया. इसके अलावा, उन्होंने सोहेल की पत्नी अमरीन फिरदौस और उनके करीबी परिजनों के लिए इमरजेंसी वीजा की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि वे बिना किसी देरी के अमेरिका पहुंच सकें.

घटना की निंदा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अमजद उल्लाह खान ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि धार्मिक आधार पर होने वाली हिंसा से सख्ती से निपटा जाना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि आरोपी पर कार्रवाई होगी और उन्हें न्याय मिलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement