scorecardresearch
 

क्यों माफी मिले संजय दत्त को: आजम खान

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान ने मंगलवार को कहा कि किसी भी व्यक्ति को माफी देने से गलत संदेश जाएगा और देश में एक गलत उदाहरण पेश होगा.

Advertisement
X
आजम खान
आजम खान

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान ने मंगलवार को कहा कि किसी भी व्यक्ति को माफी देने से गलत संदेश जाएगा और देश में एक गलत उदाहरण पेश होगा.

आजम ने संवाददाताओं से कहा, ‘फिल्म को सजा सुप्रीम कोर्ट ने दी है. मैं नहीं मानता कि इसमें माफी की कोई गुंजाइश बची है. कोर्ट का फैसला सर्वमान्य होता है.’

आजम ने कहा, ‘संजय की सजा माफ करने को लेकर बहुत बहस चल रही है. लेकिन यदि उन्हें माफी दी जाती है तो देश में गलत संदेश जाएगा और कल कोई भी अफजल गुरु की सजा पर भी सवाल उठा सकता है.’

उन्होंने कहा, ‘मैं बस इतना ही जानता हूं कि कोर्ट से ऊपर कुछ नहीं है और यदि सजा मिली है तो उसे माफ करने से गलत संदेश ही जाएगा.’

इससे पहले सपा से ही राज्यसभा की सांसद जया बच्चन ने संजय की सजा माफ करने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल से अपील करने की बात कही थी. जया के अतिरिक्त पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता और सांसद नरेश अग्रवाल ने भी संजय की सजा माफ किए जाने की वकालत की थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement