scorecardresearch
 

आतंकियों के पाकिस्‍तानी होने के मिले सबूत: शिंदे

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने गुरुवार को कहा कि श्रीनगर में बुधवार को सीआरपीएफ के शिविर पर हमला करने वाले विदेशी आत्मघाती हमलावर जान पड़ते हैं और उनके पास से बरामद सामान पाकिस्तान निर्मित मालूम पड़ते हैं.

Advertisement
X

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने गुरुवार को कहा कि करने वाले विदेशी आत्मघाती हमलावर जान पड़ते हैं और उनके पास से बरामद सामान पाकिस्तान निर्मित मालूम पड़ते हैं.

को लेकर लोकसभा में बयान देते हुए शिंदे ने कहा कि दो अज्ञात आतंकवादी सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तार के बीच हल्की दरार का फायदा उठाकर बेमिना इलाके में पुलिस पब्लिक स्कूल के मैदान पर पहुंच गए. वे युवाओं के साथ घुलमिल गए और बाद में गोलीबारी शुरू कर दी.

इस हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए, जबकि छह अन्य घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. हमले में चार नागरिक भी घायल हुए.

शिंदे ने कहा कि जब हमला हुआ तो स्कूल में 73 बटालियन के 50 सीआरपीएफ जवान थे. हमले में मारे गए दो आतंकवादियों के पास से दो एके 47 रायफल, पांच कारतूस, दो पिस्तौल तथा चार हथगोले बरामद किए गए.

Advertisement

मारे गए आतंकवादियों के पास से घाव पर लगाया जाने वाला एक मलहम भी मिला, जो कराची का निर्मित है. उनके पास से डायरियां भी मिलीं, जिन पर कई फोन नंबर लिखे हैं. शिंदे ने कहा कि संदेह है कि वे (आतंकवादी) पाकिस्तानी के हो सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि फिदायीन विदेशी हो सकते हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हमले की जिम्मेदारी हिज्बुल मुजाहिद्दीन ने ली है, लेकिन दावे की प्रमाणिकता अभी सुनिश्चित की जानी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement