तेलुगू देशम पार्टी में नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. अब टीडीपी प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं.
तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. टीडीपी के नेता लगातार पार्टी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं. इस लिस्ट में अब एक नाम और जुड़ गया है. तेलुगू देशम पार्टी के प्रवक्ता लंका दिनाकर भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी का हाथ थामा.
Delhi: Telugu Desam Party (TDP) Spokesperson Lanka Dinakar joins Bharatiya Janata Party in presence of Working President Jagat Prakash Nadda at BJP headquarters.
— ANI (@ANI)
इसके अलावा टीडीपी बिजनेस सेल के सचिव कोनेरू वेंकट कृष्णन भी बीजेपी में शामिल हो गए.
Delhi: Telugu Desam Party's (TDP) Business Cell Secretary, Koneru Venkata Krishnan,has also joined Bharatiya Janata Party, today.
— ANI (@ANI)
इससे पहले चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अंबिका कृष्णा भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए. अंबिका कृष्णा एलुरु से विधायक रहे हैं और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं. वहीं टीडीपी के चार सांसद पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. चारों सांसद राज्यसभा सदस्य हैं.
इससे पहले आज कांग्रेस के पूर्व नेता और सांसद एपी अब्दुल्लाकुट्टी और भारतीय राष्ट्रीय लोक दल के राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप भी बीजेपी में शामिल हो गए थे.