scorecardresearch
 

तेजपाल की गिरफ्तारी हर किसी के लिए सख्त चेतावनी: किरण बेदी

तहलका के संपादक तरुण तेजपाल की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने कहा, 'यह दफ्तरों में मौजूद सभी तेजपालों के लिए काफी सख्त संदेश है.'

Advertisement
X
किरण बेदी
किरण बेदी

तहलका के संपादक तरुण तेजपाल की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने कहा, 'यह दफ्तरों में मौजूद सभी तेजपालों के लिए काफी सख्त संदेश है.'

किरण बेदी ने कहा, 'कई दफ्तरों में हमेशा एक तेजपाल मौजूद होता है. वे अब तक बचे हुए हैं. उनका चेहरा सामने नहीं आया है.'

उन्होंने कहा कि मौजूदा मामले में पीडि़ता अपने रुख पर कायम रही, जबकि आरोपी बार-बार अपना बयान बदलता रहा. वरिष्ठ वकील माजिद मेमन ने कहा कि तेजपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की खातिर गिरफ्तार किया गया है, वह दोषी साबित नहीं हुए हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement